सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा चूरू जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने सालासर बालाजी मंदिर में पूजा -अर्चना कर देश – प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पुजारी परिवार ने पूजा -अर्चना करवाई तथा बालाजी का चित्र व दुपट्टा भेंट कर प्रभारी मंत्री का स्वागत किया।



