By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: उदयपुर में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठकभविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप उदयपुर के विकास का ब्लूप्रिंट करें तैयार -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

उदयपुर में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठकभविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप उदयपुर के विकास का ब्लूप्रिंट करें तैयार -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Last updated: 07.05.2026 2:28 pm
Anjali Dadhich
Published: 07.05.2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भविष्य की आवश्यकताओं और जनसंख्या वृद्धि के अनुरूप उदयपुर के विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करते हुए सड़क सुधार, ट्रैफिक मैनेजमेंट एवं अन्य सुविधाओं के विकास की विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) और नगर निगम को शहर के चारों ओर 25 से 30 किलोमीटर की परिधि में विकास की समस्त संभावनाओं को देखते हुए विशेष कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री बुधवार को उदयपुर के जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उदयपुर राजस्थान का सबसे प्रमुख पर्यटक शहर है। यहां देश दुनिया से पर्यटक आते हैं। इसके दृष्टिगत अधिकारी आवश्यक कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने कहा कि देवास परियोजना शहर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस परियोजना के कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। उल्लेखनीय है कि देवास परियोजना की तीसरी और चौथी स्टेज का कार्य पूर्ण होने के पश्चात उदयपुर शहर की झीलों में पानी की कमी नहीं रहेगी। 

आमजन को सुचारू पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी संबंधित विभागों के विकास कार्य बारिश के मौसम से पहले पूर्ण कर लें, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना ना पड़े। उन्होंने शहर में सीवरेज और पाइपलाइन के कार्यों को प्रमुखता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने शहर की रिंग रोड योजना पर भी विशेष कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने पूरे जिले में गुणवत्तापूर्ण शुद्ध पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के क्रम में आवश्यकतानुसार प्लांट लगाकर आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने फतेहपुरा चौराहे पर एआई से ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम की सराहना करते हुए इसे अन्य चौराहों पर भी लागू करने के निर्देश दिए।

उच्चतम मापदंडों के अनुरूप स्वच्छ हो उदयपुर

मुख्यमंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए। उन्होंने उदयपुर की स्वच्छता रैंकिंग में अपेक्षित सुधार लाने के क्रम में उच्चतम मापदंडों की अनुपालना सुनिश्चित करने तथा संस्थाओं, उद्योगपतियों और आमजन का सहयोग लेने के निर्देश भी दिए।

विकास योजनाओं में जनप्रतिनिधियों के सुझाव करें शामिल

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि लोकसेवक जनता के प्रति जवाबदेह हैं। इसलिए जनहित कार्यों में किसी प्रकार की अनियमितता न हो। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं की प्लानिंग में जनप्रतिनिधियों के सुझाव अवश्य लिए जाएं और उसी अनुरूप आवश्यक संशोधन भी किया जाए।

ग्राम रथ में अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम रथ यात्रा के माध्यम से 13 विभागों के बारे में आमजन को जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया जा रहा है। इन रथ यात्राओं में उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार अनिवार्य रूप से उपस्थित रहते हुए आमजन से संवाद करें।

बैठक में जल संसाधन विभाग, विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड, आरएनटी मेडिकल कॉलेज, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जलदाय विभाग, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने जिले एवं संभाग की प्रशासनिक स्थिति, यूडीए एवं नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहर में चल रहे विकास कार्यों एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने शहर के ट्रैफिक मैनेजमेंट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिस पर मुख्यमंत्री ने विभागवार अपने सुझाव एवं निर्देश प्रदान किए। 

बैठक में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, चित्तौड़गढ़ लोकसभा सांसद सीपी जोशी, विधायक ताराचंद जैन, फूल सिंह मीणा, शांता देवी, प्रताप गमेती, जिला प्रभारी सचिव टी रविकांत, पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account