By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित—सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी गाइडलाइन की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित—सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी गाइडलाइन की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश

Last updated: 16.05.2026 12:48 pm
Anjali Dadhich
Published: 16.05.2026

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कलक्टर एवं समिति अध्यक्ष संदेश नायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला कलक्टर संदेश नायक ने कहा कि सड़क सुरक्षा से संबंधित सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन एवं रोड सेफ्टी प्रोटोकॉल की प्रभावी पालना सुनिश्चित करना सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उसका गंभीरता से क्रियान्वयन किया जाए तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए चयनित 15 स्थानों की सर्वे रिपोर्ट की समीक्षा की गई। साथ ही यादगार से सीतापुरा तक आदर्श पथ विकसित करने के संबंध में जेडीए, पुलिस एवं नगर निगम द्वारा की गई कार्यवाही पर चर्चा हुई। जिला कलक्टर ने कहा कि उक्त मार्ग को सुरक्षित, सुगम एवं आदर्श यातायात मार्ग के रूप में विकसित करने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक में ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की पूर्व बैठकों में लिए गए निर्णयों की क्रियान्विति की समीक्षा की गई। जयपुर शहर में “फ्री लेफ्ट” व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए किए गए कार्यों की वस्तुस्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसके अलावा फूड वैन एवं अन्य मॉडिफाइड वाहनों के विरुद्ध की गई कार्रवाई तथा सड़क दुर्घटनाओं की जांच हेतु गठित समिति द्वारा दिए गए सुझावों पर विभागवार कार्यवाही की समीक्षा भी की गई।

जिला कलक्टर ने मानसून के मद्देनजर अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां जलभराव की स्थिति बनती है वहां त्वरित जल निकासी सुनिश्चित की जाए, नालों की नियमित सफाई करवाई जाए तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सड़कों के गड्ढों को प्राथमिकता से भरवाया जाए। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली एवं सीवरेज कार्यों के लिए सड़क कटिंग विभिन्न विभाग आपसी समन्वय से करें ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स की स्थिति एवं सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान, सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाने, अवैध पार्किंग रोकने, सड़कों पर पर्याप्त रोशनी एवं साइनेज सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत हेलमेट एवं सीट बेल्ट की अनिवार्य पालना सुनिश्चित कराने, ट्रैफिक सिग्नल पर स्टॉप लाइन का पालन करवाने, नो-पार्किंग क्षेत्रों में कार्रवाई करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग, तेज गति, अनाधिकृत पार्किंग एवं रिफ्लेक्टिव टेप संबंधी नियमों के उल्लंघन पर नियमित प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में सिटी बसों का निर्धारित बस स्टैंड के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर ठहराव रोकने, शाम के समय अधिक यातायात दबाव वाले मार्गों का आकलन करने तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट्स के चिन्हीकरण एवं सुधार कार्यों को गति देने पर भी चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले गुड सेमेरिटन को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने, सड़क सुरक्षा क्लबों को सक्रिय करने तथा यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर दक्षिण श्री युगांतर शर्मा सहित यातायात, पुलिस, जेडीए, नगर निगम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account