By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, आमजन घबराहट में खरीदारी न करें— खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, आमजन घबराहट में खरीदारी न करें— खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव

Last updated: 20.05.2026 1:53 pm
Anjali Dadhich
Published: 20.05.2026

 सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां राजस्थान सहित देशभर में पेट्रोल एवं डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रही हैं। राज्य में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा उपभोक्ताओं की वास्तविक मांग को पूरा करने के लिए आपूर्ति श्रृंखला को लगातार सुदृढ़ बनाए रखा गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आमजन को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव अम्बरीष कुमार ने कहा कि सरकारी तेल विपणन कंपनियों के खुदरा आउटलेट्स पर डीजल की कीमत 94 रुपये प्रति लीटर है जबकि निजी क्षेत्र की कंपनी नायरा के आउटलेट्स पर इसकी कीमत लगभग 97 रुपये प्रति लीटर है। इसी मूल्य अंतर के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं की मांग अधिक देखी जा रही है। वहीं संस्थागत डीजल की कीमत लगभग 160 रुपये प्रति लीटर होने के कारण कई उद्योग एवं थोक उपभोक्ता भी खुदरा पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं, जिससे कुछ स्थानों पर अतिरिक्त दबाव की स्थिति बनी है। हालांकि कंपनियों की ओर से खुदरा उपभोक्ताओं की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है।

तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रदेश में ईंधन की मांग एवं बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले साल की तुलना में इंडियन ऑयल  की पेट्रोल बिक्री में  28 प्रतिशत तथा डीजल बिक्री में 43 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि अन्य राज्यों में यह वृद्धि क्रमशः 20.2 प्रतिशत एवं 20.8 प्रतिशत रही। इसी प्रकार एचपीसीएल की  राजस्थान में पेट्रोल बिक्री 13.7 प्रतिशत और डीजल बिक्री 16.8 प्रतिशत बढ़ी है। बीपीसीएल की पेट्रोल बिक्री में 24 प्रतिशत तथा डीजल बिक्री में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि बढ़ती मांग के बावजूद पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू बनी हुई है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव ने कहा कि उपभोक्ता सामान्य खरीदारी व्यवहार बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या आशंका के चलते अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण या घबराहट में खरीदारी न करें। उन्होंने कहा कि राज्यभर में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और आमजन को नियमित रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जाता रहेगा।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account