By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: गूगल इंडिया के सहयोग से ‘बिल्ड विद एआई’ वर्कशॉप का आयोजन
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

गूगल इंडिया के सहयोग से ‘बिल्ड विद एआई’ वर्कशॉप का आयोजन

Last updated: 21.05.2026 5:44 pm
Anjali Dadhich
Published: 21.05.2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में राज्य सरकार मजबूत एआई इकोसिस्टम के निर्माण के साथ राजस्थान को देश के उभरते हुए अग्रणी राज्यों में स्थापित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (R-CAT) में गूगल इंडिया के सहयोग से ‘बिल्ड विद एआई’ वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह पहल राजस्थान में एआई डेवलपर्स, इनोवेटर्स और तकनीकी प्रतिभाओं की अगली पीढ़ी तैयार करने पर केंद्रित रही।

वर्कशॉप को संबोधित करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के शासन सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने कहा कि गूगल इंडिया के साथ हमारा यह सहयोग युवाओं और स्टार्टअप्स को विश्व स्तरीय तकनीकी प्लेटफॉर्म से लैस करने की राजस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नए टूल्स बनाने के अलावा हमें बेहतर पब्लिक सर्विस डिलीवरी और जन कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए एआई एकीकरण के माध्यम से अपने मौजूदा नागरिक-केंद्रित एप्लिकेशंस को ऑप्टिमाइज करने पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने डेवलपर इकोसिस्टम को बदलकर हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारा राज्य वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और अगली पीढ़ी की तकनीकों का निर्माता बने।

इस गहन और व्यावहारिक वर्कशॉप में 100 से अधिक स्टार्टअप संस्थापकों, डेवलपर्स, छात्रों, इनोवेटर्स, कॉर्पोरेट लीडर्स और राजकीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया। वर्कशॉप के दौरान उन्हें गूगल के अत्याधुनिक एआई टूल्स, डेवलपर प्लेटफॉर्म्स, जेमिनाई एआई  क्षमताओं, एपीआई और क्लाउड तकनीकों पर एडवांस ट्रेनिंग दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को एआई-संचालित एप्लीकेशन विकसित करने, डिजिटल उत्पादों में एआई का एकीकरण करने, वर्कफ्लो को स्वचालित बनाने तथा गूगल के एआई इकोसिस्टम का उपयोग करते हुए स्केलेबल तकनीकी समाधान तैयार करने का भी अवसर प्रदान किया।

गूगल इंडिया के प्रतिनिधियों ने कार्यशाला के दौरान राजस्थान के युवा डेवलपर्स और स्टार्टअप इकोसिस्टम द्वारा दिखाए गए उत्साह, तकनीकी जिज्ञासा और नवाचार की क्षमता की सराहना की।

आयोजन के माध्यम से स्टार्टअप्स, शिक्षा जगत, डेवलपर्स, एमएसएमई एवं राजकीय हितधारकों को आपस में जोड़ने के लिए एक सहयोगी मंच भी तैयार किया गया, ताकि राजस्थान के युवाओं के लिए भविष्य के एआई कौशल विकास, नवाचार साझेदारी और तकनीक-संचालित अवसरों का पता लगाया जा सके।

कार्यशाला का सफल आयोजन राजस्थान एआई/एमएल नीति 2026 के अंतर्गत मजबूत एआई नवाचार इकोसिस्टम के निर्माण और राज्य को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल प्रतिभा विकास एवं अगली पीढ़ी के तकनीकी नवाचार में भारत के उभरते हुए अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account