By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: एक पेड़ मां के नाम : मिशन हरियालो राजस्थान की समीक्षा बैठकहमारा लक्ष्य : पौधे लगें और पौधे पेड़ बनें — पंचायती राज मंत्री
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

एक पेड़ मां के नाम : मिशन हरियालो राजस्थान की समीक्षा बैठकहमारा लक्ष्य : पौधे लगें और पौधे पेड़ बनें — पंचायती राज मंत्री

Last updated: 22.05.2026 12:29 pm
Anjali Dadhich
Published: 22.05.2026

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने को शासन सचिवालय स्थित पंचायती राज सभागार में “एक पेड़ मां के नाम : मिशन हरियालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के पौधारोपण कार्यक्रम की तैयारियों तथा गत वर्षों में किए गए पौधारोपण कार्यों की समीक्षा बैठक ली।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण एवं हरित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए “एक पेड़ मां के नाम 2.0 : मिशन हरियालो राजस्थान” को जनभागीदारी के साथ व्यापक स्तर पर आगे बढ़ा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026 में 3.61 करोड़ पौधारोपण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी आवश्यक है कि लगाए गए पौधे जीवित रहें और आगे चलकर पेड़ बनें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित मॉनिटरिंग, सुरक्षा एवं देखरेख भी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों व कार्मिकों से पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इसके तहत प्रति विद्यार्थी प्रतिमाह 20 पौधे तथा अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा 40 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने दोनों विभागों को इसके लिए सुस्पष्ट एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में मंत्री दिलावर ने विभिन्न विभागों से पौधारोपण की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली तथा मानसून को देखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पौधारोपण हेतु स्थान चिन्हीकरण, पौधों की उपलब्धता तथा रखरखाव की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने गत वर्षों में लगाए गए जीवित पौधों की भी जानकारी ली तथा जिन स्थानों पर पौधे सूख गए या नष्ट हो गए हैं, वहां नए पौधे लगाकर उन्हें तत्काल रिप्लेस करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संस्थाओं ने पौधारोपण एवं पौधों के संरक्षण में अच्छा कार्य किया है, उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। वहीं जिन स्थानों पर पौधारोपण में लापरवाही बरती गई है या पौधों के संरक्षण में गंभीर उदासीनता सामने आई है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य में पूर्व वर्षों में भी इस अभियान के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। वर्ष 2024 में 100 लाख से अधिक तथा वर्ष 2025 में 288 लाख से अधिक पौधारोपण किया गया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की दूरदर्शी सोच एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता के कारण प्रदेश में हरित अभियान को नई गति मिली है।

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जन आंदोलन है। सभी लोग अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनके संरक्षण का भी संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित राजस्थान मिल सके।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account