By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: अजमेर के विकास में जुड़ा एक और स्वर्णिम अध्याय—70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक कन्वेंशन सेंटर निर्माण कार्य का शिलान्यास
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

अजमेर के विकास में जुड़ा एक और स्वर्णिम अध्याय—70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक कन्वेंशन सेंटर निर्माण कार्य का शिलान्यास

Last updated: 25.05.2026 11:35 am
Anjali Dadhich
Published: 25.05.2026

अजमेर के समग्र एवं आधुनिक विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। पंचशील नगर स्थित झलकारी बाई स्मारक के सामने लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। पहले चरण में इसमें 34 करोड़ रुपये खर्च तथा द्वितीय चरण में 36 करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ ही, किशनगढ़ के सिलोरा क्षेत्र में वेयरहाउस गोडाउन योजना का लोकार्पण एवं योजना की विवरणिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों की उपस्थिति ने विकास के इस संकल्प को जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया।

विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर के विकास का जो स्वप्न वर्षों पूर्व देखा गया था, वह आज चरणबद्ध रूप से मूर्त रूप ले रहा है। उन्होंने नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत एवं विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने में अजमेर भी अग्रणी भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन एवं मुख्यमंत्री के विकसित राजस्थान संकल्प के अनुरूप अजमेर को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं वैश्विक पहचान वाले शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचशील क्षेत्र आज विकास की नई पहचान बनकर उभर रहा है। यहां कामकाजी महिला छात्रावास, साइंस पार्क, कन्वेंशन सेंटर तथा अन्य आधुनिक परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र का स्वरूप तेजी से बदल रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आईटी पार्क विकसित होने के पश्चात अजमेर, भिवाड़ी के बाद प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनेगा। इसके साथ ही विशाल स्टेडियम, आधुनिक आयोजन स्थलों एवं सुव्यवस्थित शहरी अधोसंरचना के माध्यम से वृहद स्तर के कार्यक्रमों के आयोजन की नई संभावनाएं भी विकसित होंगी।

विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि अजमेर प्रवेश मार्ग को भी विशेष रूप से विकसित किया जा रहा है। अजमेर प्रवेश द्वार से अंबेडकर सर्किल तक संचालित सौंदर्यीकरण कार्य आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे तथा शहर में प्रवेश करते ही एक अविस्मरणीय एवं सुखद अनुभूति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि तारागढ़ एवं वरुण सागर सहित जिले के अन्य पर्यटन स्थलों का भी चरणबद्ध विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे अजमेर पर्यटन की दृष्टि से और अधिक समृद्ध होगा।

उन्होंने बताया कि लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला कन्वेंशन सेंटर जयपुर के राजस्थान कन्वेंशन सेंटर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसमें लगभग 1400 से अधिक व्यक्तियों की बैठक क्षमता वाला अत्याधुनिक सभागार, कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट, आधुनिक सुविधाओं से युक्त कॉन्फ्रेंस स्पेस एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। यह केंद्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन, सम्मेलन, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा प्रशासनिक कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण आधार बनेगा।

नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि कन्वेंशन सेंटर एवं सिलोरा वेयरहाउस गोडाउन योजना जैसे विकास कार्य प्रदेश सरकार की दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आमजन की आवश्यकताओं एवं क्षेत्र विशेष की जरूरतों के अनुरूप तीव्र गति से विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेयजल, विद्युत, कृषि एवं औद्योगिक विकास के क्षेत्र में ऎतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। बीसलपुर बांध का वर्तमान जलस्तर संतोषजनक होने से अजमेर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था मजबूत हुई है। साथ ही यमुना जल की शेखावाटी क्षेत्र में लाने एवं चंबल परियोजनाओं के माध्यम से भविष्य की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।

नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश बिजली संकट से जूझता रहा। वहीं, वर्तमान सरकार द्वारा अतिरिक्त विद्युत उत्पादन एवं नॉन कन्वेंशनल ऊर्जा स्त्रोतों के विकास पर विशेष कार्य किया जा रहा है। किसानों को दिन में विद्युत उपलब्ध कराने एवं घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए हैं।

नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री ने कहा कि चिकित्सा, उद्योग एवं निवेश में भी राज्य सरकार ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। भिवाड़ी को सेमीकंडक्टर हब के रूप में विकसित किया जा रहा है तथा राइजिंग राजस्थान जैसे आयोजनों के माध्यम से बड़े निवेश प्रदेश में आकर्षित हुए हैं। उन्होंने नागरिकों से विकसित राष्ट्र एवं विकसित राजस्थान के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि कन्वेंशन सेंटर, वेयरहाउस योजना जैसे कार्यों ने अजमेर विकास यात्रा में नया अध्याय जोड़ा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में प्रदेश एवं देश तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर हैं और भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर चुका है।

उन्होंने कहा कि अजमेर में नव विकास की अवधारणा पर कार्य हो रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नगरीय विकास विभाग द्वारा जिले में सीवरेज एवं शहरी विकास से जुड़े अनेक कार्य संचालित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास मंत्र के अनुरूप प्रत्येक वर्ग को विकास से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त नित्या के. ने कहा कि बजट घोषणा के अनुरूप कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा जिले में विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 11 योजनाएं प्रारंभ की जा चुकी हैं। यह 12वां प्रमुख प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि जिले के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए प्रत्येक क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account