By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: गाडोता बटालियन मुख्यालय में देखा फ्लड और रोप रेस्क्यू का हैरतअंगेज ड्राई डेमो,89 कैडेट्स ने जाना आपदा प्रबंधन का बुनियादी ढांचा
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

गाडोता बटालियन मुख्यालय में देखा फ्लड और रोप रेस्क्यू का हैरतअंगेज ड्राई डेमो,89 कैडेट्स ने जाना आपदा प्रबंधन का बुनियादी ढांचा

Last updated: 17.06.2026 1:21 pm
Anjali Dadhich
Published: 17.06.2026

 एनसीसी के 89 कैडेट्स ने एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय, गाडोता जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान कैडेट्स को एसडीआरएफ की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक संरचना, आपदा प्रबंधन प्रणाली तथा विभिन्न प्रकार के रेस्क्यू अभियानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही फ्लड एवं रोप रेस्क्यू के ड्राई डेमो के माध्यम से आपदा की स्थिति में अपनाई जाने वाली बचाव तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।

     एसडीआरएफ के कमाण्डेन्ट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत फ्लड रेस्क्यू एवं रोप रेस्क्यू का ड्राई डेमो प्रस्तुत किया। कैडेट्स को जवानों ने बताया कि प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान किस प्रकार सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू अभियान संचालित किए जाते हैं तथा कठिन परिस्थितियों में जीवन रक्षा के लिए कौन-कौन सी तकनीकों का उपयोग किया जाता है।

आपदा से बचाव और प्राथमिक सहायता की जानकारी—

कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी दुर्घटना अथवा आपदा की स्थिति में रेस्क्यू टीमों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले आमजन किस प्रकार सुरक्षित रहते हुए घायलों एवं अन्य प्रभावित लोगों की प्रभावी सहायता कर सकते हैं। प्राथमिक प्रतिक्रिया और सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया।

रेस्क्यू उपकरणों का कराया अवलोकन—

भ्रमण के दौरान एनसीसी कैडेट्स को एसडीआरएफ परिसर का दौरा कराया गया तथा आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। जवानों ने प्रत्येक उपकरण की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं विभिन्न प्रकार की आपदाओं में उसके इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिससे कैडेट्स को आपदा प्रबंधन की व्यावहारिक समझ विकसित हो सके।

कैडेट्स ने की एसडीआरएफ जवानों की सराहना—

कार्यक्रम के अंत में एनसीसी कैडेट्स ने फ्लड एवं रोप रेस्क्यू के ड्राई डेमो को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। उन्होंने एसडीआरएफ जवानों की दक्षता, अनुशासन और समर्पण की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को युवाओं के लिए अत्यंत लाभदायक बताया।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account