Happy Dussehra 2025 Wishes: हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर दशहरा मनाया जाता है। इस वर्ष 2 अक्तूबर 2025 को दशहरा मनाया जा रहा है। इस पर्व को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक दशहरा भगवान राम की रावण पर विजय का प्रतीक है, उन्होंने लंकापति रावण का वध कर धर्म और सत्य की जीत की रक्षा की थी। अन्य ग्रंथों के मुताबिक इस तिथि पर मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध भी किया था। इसलिए दशहरा को शक्ति की जीत का पर्व कहा जाता है। इस खास अवसर पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन भी किया जाता है, जिसे बुराई पर अच्छई की विजय का प्रतीक भी कहते है। इस दौरान पुतलों के दहन के बाद सभी एक दूसरे को इस दिन की शुभकामनाएं देते है। आप इन खूबसूरत संदेशों के माध्यम से अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और खास लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं दे सकते हैं।