By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: अंता उपचुनाव में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया जीते, नरेश मीणा तीसरे नंबर पर
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

अंता उपचुनाव में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया जीते, नरेश मीणा तीसरे नंबर पर

Last updated: 14.11.2025 3:20 pm
Anjali Dadhich
Published: 14.11.2025

अंता उपचुनाव में कांग्रेस 15 हजार से ज्यादा मतों से जीत गई है। भाजपा दूसरे नंबर पर रही। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा तीसरे नंबर पर रहे हैं। 

बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया ने 15 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की है। यहां भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन को 53868 वोट मिले हैं।  जानकारों का कहना है कि अंता चुनाव में भाजपा ने अपने प्रमुख नेताओें को प्रचार के लिए उतारा था। इसमें  वसुंधरा राजे और सीएम भजनलाल दोनों के नाम शामिल थे। दोनों ने यहां प्रचार किया था। इसके बाद भी भाजपा को यहां जीत नहीं मिली है। अंता विधानसभा सीट झालावाड़ लोकसभा में आती है जहां से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह सांसद हैं। इसके बाद भी भाजपा पीछे रही। ये माना जा रहा है कि नरेश मीणा के यहां से उतरने की वजह से चुनाव त्रिकोणीय हो गया। इसका सीधा नुकसान भाजपा को हुआ है। अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया ने जीत दर्ज कर ली। प्रमोद को 69462 वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन को 53868 वोट मिले। इसके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को 53740 वोट मिले। हालांकि अभी चुनाव आयोग की तरफ से आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। 

इस सीट पर उपचुनाव में 15 प्रत्याशी अपनी ताल ठोंक चुके हैं, लेकिन संघर्ष त्रिकोणीय है। भाजपा से मोरपाल सुमन, कांग्रेस से प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय नरेश मीणा में सीधी टक्कर है। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा भी पूरे दमखम के साथ  मैदान में हैं। 

11 नवंबर को हुई थी वोटिंग
बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव 2025 के लिए मंगलवार 11 नवंबर की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया था। कुल 268 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे। शाम छह बजे तक 80.32% वोट पड़े। हालांकि शाम पांच बजे तक 77.17% मतदान दर्ज किया गया था, जबकि दोपहर 3 बजे तक 64.68 प्रतिशत मतदान हो गया था। माना गया कि पिछली बार की तरह इस बार भी रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज हुई। मतदान केंद्रों पर महिलाओं, बुजुर्गों और पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। कुल 227264 में से 183171 वोट पड़े।

इस बार भी हुआ रिकॉर्ड मतदान
अंता विधानसभा क्षेत्र में 2023 में 80.3 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। 11 बजे तक 28.74 प्रतिशत मतदान हो चुका था, जबकि दोपहर तीन बजे तक यह आंकड़ा 64.68 प्रतिशत तक पहुंच गया। शाम पांच बजे तक 77.17% वोटिंग हुई और शाम छह बजे तक 80.32% मतदान हुआ। ऐसे में अंतिम आंकड़े आने के बाद अंता में इस बार भी मतदान का नया रिकॉर्ड बन गया।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account