By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: अजमेर पहुंचा स्‍पीकर वासुदेव देवनानी की पत्नी का पार्थिव शरीर
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

अजमेर पहुंचा स्‍पीकर वासुदेव देवनानी की पत्नी का पार्थिव शरीर

Last updated: 04.11.2025 12:14 pm
Anjali Dadhich
Published: 04.11.2025

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी की पार्थिव देह जयपुर से अजमेर पहुंच गई है. सोमवार शाम को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उनका निधन हो गया था. निधन की खबर मिलते ही पूरे अजमेर में शोक की लहर दौड़ गई. कुछ देर में संत कंवर राम निवास स्थान पर उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी, जहां पर परिजन, शुभचिंतक और समर्थक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

श्रद्धांजलि देने पहुंचे कार्यकर्ता

इंद्रा देवी की निधन की खबर सुनते ही अजमेर के राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में लोग उनके निवास स्थान पर पहुंचने लगे. स्थानीय नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और महिला संगठनों के सदस्यों ने शोक जताया. शहर के कई गणमान्य लोग और भाजपा कार्यकर्ता लगातार उनके निवास स्थान पहुंच रहे हैं.

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी अजमेर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है. वे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निवास स्थान पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, और परिवार को सांत्वना देंगे. पुलिस और प्रशासन की ओर से निवास स्थान पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है. ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. शहरवासी बड़ी संख्या में देवनानी परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account