By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: अतिक्रमण के प्रति मण्डल की जीरो टॉलरेंस, राजस्थान आवासन मण्डल की 70 करोड़ रुपये की व्यावसायिक भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

अतिक्रमण के प्रति मण्डल की जीरो टॉलरेंस, राजस्थान आवासन मण्डल की 70 करोड़ रुपये की व्यावसायिक भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया

Last updated: 07.02.2026 5:25 pm
Anjali Dadhich
Published: 07.02.2026

 इंदिरा गांधी नगर, सेक्टर-1, जयपुर में स्थित राजस्थान आवासन मण्डल की अधिग्रहीत एवं व्यावसायिक उपयोग हेतु नियोजित लगभग 7000 वर्ग मीटर भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध मण्डल द्वारा सख्त कार्रवाई की गई।

उक्त भूमि पर लगभग दो माह के दौरान अवैध रूप से किए गए फाउंडेशन निर्माण के रूप में हुए अतिक्रमण को शुक्रवार राजस्थान आवासन मण्डल के खण्ड-प्रथम कार्यालय द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त कर हटाया गया।

यह कार्रवाई मण्डल की लगभग 70 करोड़ रुपये की बहुमूल्य व्यावसायिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा नियोजित शहरी विकास को बाधित होने से बचाने के उद्देश्य से की गई।

इस संबंध में राजस्थान आवासन मण्डल के सचिव श्री गोपाल सिंह ने कहा कि राजस्थान आवासन मण्डल की अधिग्रहीत भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है। मण्डल की बहुमूल्य सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। भविष्य में भी यदि कहीं अवैध अतिक्रमण पाया जाता है, तो नियमानुसार सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

राजस्थान आवासन मण्डल ने स्पष्ट किया है कि शहरी विकास योजनाओं के अनुरूप भूमि का नियोजित उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा तथा सार्वजनिक संपत्ति पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account