By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: अल्बानिया की एआई मंत्री डिएला हुईं गर्भवती, 83 बच्चों को देंगी जन्म
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

अल्बानिया की एआई मंत्री डिएला हुईं गर्भवती, 83 बच्चों को देंगी जन्म

Last updated: 28.10.2025 6:51 pm
Anjali Dadhich
Published: 28.10.2025

अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा के एक बयान ने दुनियाभर में हलचल मचा दी है। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित ग्लोबल डायलॉग सम्मेलन में उन्होंने घोषणा की कि अल्बानिया की पहली एआई मंत्री डिएला गर्भवती हैं।

अल्बानिया ने एआई से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए इसे एक मंत्री का दर्जा दिया है। डिएला की नियुक्ति के बाद उनके गर्भवती होने की जानकारी सुर्खियों में हैं। अब खबर आ रही है कि यह एआई मंत्री गर्भवती हैं और एक साथ 80 से अधिक बच्चों को जन्म देने वाली हैं।

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित ग्लोबल डायलॉग में अल्बानिया के प्रधानमंत्री ने एडी रामा के बयान ने उस समय खलबली मचा दी, जब उन्होंने कहा कि आज हमने डिएला के साथ एक बड़ा रिस्क उठाया और हमने बहुत अच्छा किया। आपको बता दें कि डिएला गर्भवती है, और वह 83 बच्चों को जन्म देने वाली है।

प्रधानमंत्री ने एडी रामा ने आगे कहा, इनमें से हर एक बच्चा संसद सत्रों में भाग लेने वाले सांसदों के लिए एक सहायक के तौर पर काम करेगा। ये बच्चे हर सत्र की कार्यवाही का रिकॉर्ड रखेंगे और सांसदों को सुझाव भी देंगे। इन सभी बच्चों के पास अपनी मां का ज्ञान होगा। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान अगर कोई संसद से कुछ छूट जाता है ये उसकी मदद करेंगे। यह एआई सिस्टम साल 2026 तक पूरी तरह से ऑपरेशनल हो जाएगा।

प्रधानमंत्री ने नए एआई प्रणाली के बारे में बताते हुए कहा, मान लीजिए संसद सत्र के दौरान कोई सांसद चाय पीने के लिए बाहर चला गया और वापस लौटने में उसे देरी हो जाती है, तो ऐसे में डिएना के ये बच्चे उस सासंद को याद दिलाएंगे कि वापस अपने काम पर लौटना है।  यही नहीं डिएना के बच्चे विपक्षी नेताओं पर सरकार से सवाल पूछने के सुझाव भी देंगे।  


दरअसल, एआई तकनीक के क्षेत्र में अल्बानिया ने वो कर दिखाया है जो अब तक अमेरिका और चीन जैसे विकसित देश भी नहीं कर पाए। डिएला दुनिया की पहली एआई मंत्री है जिसे भ्रष्टाचार खत्म करने की जिम्मेदारी दी जा रही है। प्रधानमंत्री रामा का कहना था कि डिएला पब्लिक फंडिंग प्रोजेक्ट्स और सरकारी टेंडरों की निगरानी करेगी ताकि भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म किया जा सके। रामा ने वादा किया कि “हमारे यहां सभी सार्वजनिक टेंडर 100% भ्रष्टाचार मुक्त होंगे। 

अल्बानिया में सरकारी टेंडरों में घोटाले लंबे समय से भ्रष्टाचार अमह मुद्दे रहे हैं। यह AI सिस्टम हर कंपनी द्वारा लगाई जाने वाली बोली की समीक्षा करेगा जिससे इंसानी दखल खत्म हो जाएगा और रिश्वत, धमकियां या पक्षपात जैसे खतरे भी समाप्त हो जाएंगे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account