By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: आगामी तीन माहों में पांच लाख घरों तक डीपीएनजी सुविधा होगी उपलब्ध- एसीएस, माइंस एवं पेट्रोलियम
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

आगामी तीन माहों में पांच लाख घरों तक डीपीएनजी सुविधा होगी उपलब्ध- एसीएस, माइंस एवं पेट्रोलियम

Last updated: 31.03.2026 2:00 pm
Anjali Dadhich
Published: 31.03.2026

 अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोरा ने राज्य की सभी 13 सिटी गैस ड्रिस्ट्रिब्यूशन संस्थाओं को वर्तमान एक लाख 25 हजार घरेलू पाइपलाइन गैस कनेक्शनों को आगामी तीन माहों में 5 लाख घरों तक पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रोडमैप बनाकर औद्योगिक और व्यावसायिंक प्रतिष्ठानों को भी डीपीएनजी सेवाओं से जोड़ने को कहा हैं। सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन जारी करने के काम में तेजी लाने के निर्देश देते हुए प्रतिदिन कनेक्शन जारी करने की वर्तमान कार्यक्षमता में तीन से चार गुणा बढ़ोतरी पर जोर दिया है। गौरतलब है कि इस समय सीजीडी संस्थाओं द्वारा प्रतिदिन औसतन 50 कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं जिसे बढ़ाकर 200 कनेक्शन तक करने के निर्देश दिए हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा सचिवालय के मंथन कक्ष से हाईब्रिड मोड पर राज्य की सीजीडी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और अधिकारियों से संवाद कायम कर रही थी। उन्होंने बताया कि राज्य में 13 सीजीडी संस्थाओं द्वारा 17 जियोग्राफिकल क्षेत्रों पर सीजीडी आधारभूत संरचना विकसित कर सीएनजी-पीएनजी सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में डीपीएनजी और औद्योगिक व व्यावसायिक प्राकृतिक गैस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आधारभूत संरचना विकसित हो गई है वहां पर सीजीडी संस्थाएं, जिला प्रशासन और स्थानीय नागरिक समन्वित प्रयास कर सीएनजी कनेक्शन जारी कराएं ताकि हरित उर्जा को बढावा दिया जा सके। उन्होंने सीजीडी संस्थाओं का आधारभूत संरचना विस्तार और नए कनेक्शन जारी करने के कार्य को साथ साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

मुख्य सचिव अरोरा ने संबंधित जिला कलक्टरों को निर्देश दिए कि वे सीजीडी संस्थाओं और अधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए निर्धारित लक्ष्यों को पूरा कराने, नागरिकों में अवेयरनेस प्रोग्राम चलाकर प्रेरित करने और औद्योगिक व व्यावसायिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बैठक कर उन्हें पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह सीजीडी संस्थाओं और आमनागरिकों सभी के लिए बेहतर अवसर है और इस अवसर का लाभ उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता भी है।

एसीएस माइंस एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोरा ने जयपुर में विश्वकर्मा, झोटवाड़ा, महेन्द्रा सेज सहित औद्योगिक क्षेत्रों, भीलवाड़ा में टैक्सटाइल कलस्टर, बालोतरा में औद्योगिक क्षेत्रों सहित प्रदेश के रीको आदि के औद्योगिक क्षेत्रों में भी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को प्राकृतिक गैस सुविधा से जोड़ने पर जोर दिया। इसके साथ ही होटल्स व ढ़ाबा संचालकों से संपर्क कर उन्हें प्राकृतिक गैस सुविधा से प्राथमिकता से जोड़ने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

अपर्णा अरोरा ने कहा कि सीजीडी संस्थाओं को टाइमलाइन व रोडमैप बनाकर आगे आना होगा ताकि निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगा।

राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने सीजीडी संस्थाओं की प्रगति व भावी लक्ष्यों की जानकारी दी।

बैठक में संयुक्त सचिव माइंस अरविन्द सारस्वत, निदेशक पेट्रोलियम अवधेश सिंह, सीजीडी संस्थाओं के प्रतिनिधि, ओएसडी एसीएस श्रीकृष्ण शर्मा, अधीक्षण भूवैज्ञानिक सुनील वर्मा व पेट्रोलियम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account