By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: इंडिगो में क्रू संकट, तीसरे दिन 170 फ्लाइट्स पर असर:जयपुर, इंदौर समेत कई एयरपोर्ट पर हजारों यात्री परेशान
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

इंडिगो में क्रू संकट, तीसरे दिन 170 फ्लाइट्स पर असर:जयपुर, इंदौर समेत कई एयरपोर्ट पर हजारों यात्री परेशान

Last updated: 04.12.2025 1:25 pm
Anjali Dadhich
Published: 04.12.2025

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो लगातार तीसरे दिन क्रू की कमी से जूझ रही है। इसके कारण देशभर में एयरलाइन के ऑपरेशन पर बुरा असर पड़ा है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, गुरुवार को मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो की 180 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं।

मुंबई में सबसे ज्यादा, 86 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, जबकि बेंगलुरु में 73 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर 33 उड़ानें रद्द की गई हैं। सूत्र के मुताबिक, शाम तक रद्द होने वाली उड़ानों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

हैदराबाद में लगभग 33 उड़ानें रद्द हो सकती हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर 4 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। इंदौर में 3 उड़ानें रद्द हुई हैं। इंदौर में बुधवार को इंडिगो की 18 उड़ानें कैंसिल हुई थी। फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण एयरपोर्ट्स पर लोगों की लंबी कतारें लगी हैं।

कई जगह यात्रियों ने फ्लाइट के इंतजार में पूरी रात एयरपोर्ट पर ही गुजार दी। बुधवार को 200 से ज्यादा उड़ानों पर असर पड़ा था। इंडिगो एयरलाइन ने बुधवार को यात्रियों से माफी मांगी। बताया कि शुक्रवार तक ऑपरेशन सामान्य हो जाएगा। कंपनी दिन भर में लगभग 2,300 घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें ऑपरेट करती है।

DGCA के नए नियमों के कारण इंडिगो में परेशानी बढ़ी

DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए हैं। इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नाम दिया गया है। इन्हें दो चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ।

वहीं 1 नवंबर से दूसरा चरण लागू हुआ, जिसके कारण एयरलाइन कंपनियों के पास पायलटों समेत अन्य क्रू मेंबर्स की अचानक कमी पड़ गई। इंडिगो सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। DGCA ने बताया कि नवंबर में इंडिगो की कुल 1,232 उड़ानें कैंसिल की गईं, जिनमें FDTL नियमों के कारण 755 उड़ानें शामिल हैं।​​​​​​

इंडिगो ने कहा- 5 दिसंबर तक हालात सामान्य होंगे

एयरलाइन ने बुधवार को एक बयान जारी किया। कहा कि छोटी-मोटी तकनीकी खराबी, सर्दियों के कारण शेड्यूल में बदलाव, खराब मौसम, एविएशन सिस्टम में स्लो नेटवर्क और क्रू मेंबर्स के शिफ्ट चार्ट से जुड़े नए नियमों (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) की वजह से ऑपरेशन पर बुरा असर पड़ा है। इसका पहले से अनुमान लगाना संभव नहीं था। 5 दिसंबर तक हालात सामान्य हो जाएंगे।

DGCA ने इंडिगो से जवाब मांगा

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो से मौजूदा दिक्कतों के कारणों और उनसे निपटने के लिए प्लानिंग का ब्योरा मांगा है। DGCA ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रहा है। फ्लाइट्स कैंसिल और देरी कम करने के तरीकों पर आकलन किया जा रहा है।

DGCA के अनुसार, क्रू की कमी इसकी मुख्य वजह है। इंडिगो में यह दिक्कत पिछले महीने से चल रही है। नवंबर में इसकी 1232 उड़ानें रद्द हुईं। मंगलवार को 1400 उड़ानें देरी से चलीं।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account