By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार द्वारा घोषित बजट घोषणाओं की क्रियान्विति के दिए निर्देश
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार द्वारा घोषित बजट घोषणाओं की क्रियान्विति के दिए निर्देश

Last updated: 02.03.2026 1:40 pm
Anjali Dadhich
Published: 02.03.2026

उप मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में तथा प्रमुख शासन सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग भवानी सिंह देथा एवं निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं वासुदेव मालावत की उपस्थिति में रविवार को सचिवालय में समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने समीक्षा बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राजस्थान सरकार द्वारा घोषित बजट घोषणाओं की क्रियान्विति हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए। 

उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के सभी पात्र लाभार्थियों को पंजीकृत कर, लाभ दिलाने का प्रयास किए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में राष्ट्रीय स्तर की तालिका में प्रथम तीन राज्यों में रहने के लिए अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया तथा इसी प्रकार अन्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने प्रदेश की आंगनबाड़ियों के अनुमत मरम्मत कार्यों को इस वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने के निर्देश दिए और कहा कि प्रदेश की सभी आंगनबाड़ियों में पेयजल, विद्युत कनेक्शन तथा शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं तेजी से विकसित की जाए । 

उप मुख्यमंत्री ने 19 जनवरी 2026 से 19 फरवरी 2026 तक प्रदेश में चलाए गए प्रेरणा अभियान 2.0  की प्रगति एवं उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया।  उन्होंने कहा कि पोषण ट्रैकर पर 2लाख 47 हजार 114 लाभार्थियों की वृद्धि दर्ज होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसी प्रकार आभा आईडी एवं अपार आईडी के प्रतिशत में वृद्धि भी अभियान की सफलता को दर्शाती है। उन्होंने इसी क्रम में जिलों में भी एक जिला एक टास्क के तहत कार्य करवाने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जून 2026 तक पोषण ट्रैकर पर पंजीकृत लाभार्थियों में से 75% लाभार्थियों की आभा आईडी दर्ज करने एवं 50% लाभार्थियों की अपार आईडी दर्ज करने के लिए विशेष रणनीति के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में उपनिदेशक प्रशिक्षण श्री बनवारी लाल सिनसिनवार, वित्तीय सलाहकार आईसीडीएस पदम चंद, उपनिदेशक डॉ. धर्मवीर, संयुक्त परियोजना समन्वयक डॉ. मंजू यादव, ओपी सैनी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account