वंदे गंगा अभियान के तहत आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने राजसमंद जिले के कुम्भलगढ़ उपखण्ड स्थित चारभुजा गढ़बोर में श्रीमती नौजी बाई खेमराज जी कोठारी गौशाला में सपरिवार गोपूजन किया। उन्होंने गोमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने गौशाला परिसर में परिंडे भी बांधे तथा गौसंवर्धन, पर्यावरण संरक्षण एवं जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौसेवा एवं जीव संरक्षण का विशेष महत्व है।


