By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर जिले में ‘करियर काउंसलिंग वैन’ का किया शुभारंभ
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर जिले में ‘करियर काउंसलिंग वैन’ का किया शुभारंभ

Last updated: 15.05.2026 11:58 am
Anjali Dadhich
Published: 15.05.2026

 केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने निर्विकल्प फाउंडेशन द्वारा बीकाजी के सहयोग से संचालित होने वाले करियर काउंसलिंग वैन का शुभारंभ किया।

बीकानेर जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री ने कहा कि रोजगार के इच्छुक युवाओं को सही करियर चुनने का मार्गदर्शन प्रदान करना अच्छी पहल है। यह युवाओं के लिए लाभदायक रहेगी। उन्होंने कहा कि निर्विकल्प फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत बेहतर पहल की गई है। उन्होंने कहा कि वैश्विक आवश्यकताओं के साथ बीकानेर में सोलर, सेरेमिक, पोटाश, इको और नाइट टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं के मद्देनजर मार्गदर्शन किया जाए, इसके और अधिक बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीकाजी के सहयोग से संचालित होने वाली यह वैन शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू) को समर्पित की गई है। यह उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री मेघवाल ने कहा कि फन्ना बाबू ने देश और दुनिया में बीकानेर को नई पहचान दिलाई। उन्हें समर्पित वेन युवाओं को आगे बढ़ने की राह दिखाएगी। उन्होंने बताया कि भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा भी गत दिन करियर काउंसलिंग का कार्यक्रम किया गया। समय-समय पर ऐसे प्रयासों की आवश्यकता है।

केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री मेघवाल ने कहा कि बीकानेर में जल्दी ही बड़े स्तर का रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। श्री मेघवाल ने आज के दौर मै ई-लाइब्रेरी और ई-कंटेंट की प्रासंगिकता के बारे में बताया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने गंगनहर के सौ वर्ष पूर्ण होने पर प्रस्तावित कार्यक्रमों के बारे में बताया।

बीकाजी के एमडी दीपक अग्रवाल ने कहा कि बीकाजी द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य किया जा रहे हैं। निर्विकल्प फाउंडेशन के साथ शुरू किया गया यह कार्य बच्चों को आज के समय के हिसाब से आगे बढ़ने का मार्गदर्शन प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि अभियान में किसी प्रकार के संसाधन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

निर्विकल्प फाउंडेशन के फाउंडर डायरेक्टर तथा अभियान संयोजक डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि वेन के माध्यम से जिले के 36 सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों को करियर की राह दिखाई जाएगी। उन्होंने आवश्यक सहयोग के लिए बीकाजी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर मनन श्रीमाली, प्रोजेक्ट काउंसलर लोचन पारीक, मीडिया कॉर्डिनेटर केशव आचार्य होंगे। इस दौरान उन्होंने करियर सेतु एप और फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे अन्य कार्यों के बारे में बताया।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account