By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करें मजबूत—मुख्य सचिव‘104 जननी एक्सप्रेस’ की समीक्षा में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करें मजबूत—मुख्य सचिव‘104 जननी एक्सप्रेस’ की समीक्षा में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

Last updated: 05.10.2026 2:04 pm
Anjali Dadhich
Published: 05.10.2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शासन सचिवालय में ‘104 जननी एक्सप्रेस’ के संचालन एवं प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं, विशेषकर उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को जरूरत के समय अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था मजबूत की जाए। इसके लिए मातृ स्वास्थ्य सेवाओं और जननी एक्सप्रेस के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रत्येक एम्बुलेंस के उपयोग का नियमित आकलन किया जाए और मैदानी स्तर से रिपोर्ट लेकर सेवा में सुधार की जरूरतों की पहचान की जाए। उन्होंने स्थानीय स्तर पर संचालन व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया, ताकि उपलब्ध एम्बुलेंस का बेहतर उपयोग हो और जरूरतमंद महिलाओं को समय पर परिवहन सुविधा मिल सके।

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने अधिकारियों को कॉल सेंटर में पूरे दिन की कार्यप्रणाली का अध्ययन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायता के लिए आने वाले फोन से लेकर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने तक की प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा करने को कहा। कॉल के रिकॉर्ड और मासिक रिपोर्ट को प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य निदेशक के स्तर पर समीक्षा से जोड़ने के भी निर्देश दिए, ताकि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान और परिवहन सहायता के बीच समन्वय बेहतर हो।

मुख्य सचिव ने एम्बुलेंस सेवाओं के संचालन एवं प्रबंधन की समग्र समीक्षा करने को कहा। बैठक में आगामी संचालन व्यवस्था के लिए खुली निविदा अथवा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के माध्यम से सेवा संचालन के विकल्पों पर भी चर्चा हुई।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. जोगाराम ने बताया कि प्रदेश में जननी एक्सप्रेस सेवा के अंतर्गत 600 एम्बुलेंस उपलब्ध हैं। जनवरी 2021 से 10 दिसम्बर 2025 तक 18 लाख 86 हजार 48 लाभार्थियों को इस सेवा का लाभ मिला। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सेवा का संचालन राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के माध्यम से किया जा रहा है तथा जुलाई 2026 से सभी 600 एम्बुलेंस पूर्ण रूप से संचालित हैं।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account