By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: ग्रीन एनर्जी और पर्यटन के विकास से राज्य में निवेश के अनुकूल माहौल ,जाईका के सहयोग से राजस्थान-जापान संबंध सुदृढ़ – मुख्य सचिव
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

ग्रीन एनर्जी और पर्यटन के विकास से राज्य में निवेश के अनुकूल माहौल ,जाईका के सहयोग से राजस्थान-जापान संबंध सुदृढ़ – मुख्य सचिव

Last updated: 07.05.2026 1:50 pm
Anjali Dadhich
Published: 07.05.2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में जापान में भारत की राजदूत श्रीमती नगमा मोहम्मद मलिक के साथ आयोजित बैठक में कहा कि राजस्थान में नए उद्योगों की स्थापना के लिए प्रक्रियाएं सरल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित हैं। यही कारण है कि यह निवेश के लिए अनुकूल राज्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सुशासन के संकल्प तथा लगातार प्रयासों से ग्रीन एनर्जी, पर्यटन जैसे क्षेत्रों में विकास हुआ है, जिससे निवेश के लिए बेहतर अवसर बने हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि नीमराना मॉडल ऑफ एक्सीलेंस तथा जाईका के सहयोग से राजस्थान और जापान के बीच संबंध और सुदृढ़ हुए हैं। बैठक में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को और बेहतर बनाने, कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने तथा छात्रों के लिए जापान में अध्ययन के अवसर बढ़ाने पर चर्चा की गई।

मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्थान और जापान के बीच संबंध सदैव सकारात्मक रहे हैं। दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तार देने के लिए अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने राजस्थान में बायो-फॉरेस्ट परियोजनाओं, जयपुर मेट्रो फेज-2 और आरयूआईडीपी में जापान की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने डीरिगुलेशन तथा अनुपालन में कमी के माध्यम से निवेश प्रक्रियाओं को और सरल बनाने पर भी चर्चा की।

राजदूत मलिक ने कहा कि जापान में आईटी सहित उच्च कौशल वाले क्षेत्रों में भारतीय युवाओं की मांग बढ़ रही है। उन्होंने शिक्षा एवं कौशल विकास के माध्यम से इस दिशा में अवसरों को और विस्तार देने पर जोर दिया।  

बैठक में महानिदेशक, हरीशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान एवं पदेन अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रशिक्षण श्रेया गुहा, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग दिनेश कुमार, शासन सचिव कार्मिक विभाग अर्चना सिंह तथा आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग राकेश शर्मा उपस्थित रहे। 

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account