By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: जनगणना के प्रथम चरण में स्व-गणना का कार्य 1 मई से 15 मई तक ,जिला कलक्टर ने जिलेवासियों से की स्व-गणना की अपील
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

जनगणना के प्रथम चरण में स्व-गणना का कार्य 1 मई से 15 मई तक ,जिला कलक्टर ने जिलेवासियों से की स्व-गणना की अपील

Last updated: 01.05.2026 1:47 pm
Anjali Dadhich
Published: 01.05.2026

जयपुर जिले में जनगणना के प्रथम चरण के स्व-गणना का कार्य 1 मई से प्रारम्भ होकर 15 मई तक चलेगा। इसके लिए अधिकृत पार्टल  http://se.census.gov.in पर जाकर परिवार का मुखिया या कोई भी एक सदस्य जानकारी अपलोड कर सकेगा। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री संदेश नायक ने बताया कि जब प्रगणक डेटा सत्यापन के लिए घर आए तो उसे भी ओटीपी शेयर नहीं करें। उन्होंने बताया कि स्व-गणना पोर्टल 1 मई से प्रारम्भ होकर 15 मई के बीच खुला रहेगा। स्व-गणना का पोर्टल का उपयोग डेस्कटॉप अथवा स्मार्टफोन पर किया जा सकता है। स्व-गणना के बाद भी प्रगणक व्यक्ति के घर जाकर सत्यापन एवं डाटा की जांच करेंगे।

स्व-गणना में डेटा अंकित करने के बाद प्री-व्यू दिखाई देगा। यदि परिवार का मुखिया सदस्य डाटा में कुछ एडिट करना चाहता है तो ऑप्शन पर जाकर कर सकते हैं। फाइनल सबमिट करने के बाद डाटा एडिट नहीं होगा, लेकिन जब प्रगणक डेटा जांच के लिए आएंगे तो आप अपनी सूचना एडिट करा सकेंगे।

जयपुर जिले में आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना सफल आयोजन हेतु प्रशासन द्वारा चरणबद्ध तरीके से तैयारियां की जा रही हैं।

जिले के किशनपोल जोन (नगर निगम हेरिटेज) के वार्ड संख्या 55, 56 एवं 63 में जनगणना प्री-टेस्ट माह नवम्बर 2025 तक पूर्ण कर लिया गया है। सीमा फ्रीज (सीमा सील) के कार्य के साथ ही प्रशासनिक इकाइयों की सूची एवं मानचित्रों का सत्यापन भी 31 दिसंबर 2025 तक पूर्ण कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य के सुचारु संचालन के लिए जिला एवं चार्ज स्तर पर जनगणना सेल का गठन कर दिया गया है। जिले में कुल 5277 गणना ब्लॉकों का गठन किया गया है, जिनके लिए 4779 प्रगणक एवं 780 सुपरवाईजर की नियुक्ति की गई है। जनगणना से संबंधित विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी सफलतापूर्वक संपन्न करा लिया गया है।

अधिसूचना प्रकाशन 22 जनवरी, 2026 (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) जिला स्तरीय प्रशिक्षण-प्रथम चरण जिला, उप जिला जनगणना अधिकारी, डीओआईटी अधिकारी, चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार, अति. चार्ज अधिकारी एवं नायब तहसीलदार का प्रशिक्षण 10 से 11 फरवरी 2026, नियमित सहायकों का, जिला स्तर पर जनगणना सेल में नियुक्त कार्मिकों का प्रशिक्षण 16 से 18 फरवरी 2026 व चार्ज अधिकारी एवं आयुक्त, अधिशाषी अधिकारी नगर परिषद्, पालिका व अतिरिक्त चार्ज अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों का प्रशिक्षण 19 से 20 फरवरी 2026 को पूर्ण किया जा चुका है।

जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (सीएमएमएस) पर सभी आवश्यक कार्य जैसे आईडी मैपिंग, ब्लॉक निर्माण, प्रशिक्षकों एवं कार्मिकों की सूची तैयार करना आदि पूर्ण कर लिए गए हैं।

आगामी चरण में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रस्तावित है। इसके पश्चात द्वितीय चरण में वास्तविक जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2027 में किया जाएगा।

जिला कलक्टर ने जनगणना के प्रथम चरण में 1 से 15 मई 2026 तक आयोजित होने वाले मकान सूचीकरण एवं मकानों के स्व-गणना के कार्य को सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण गंभीरता व निष्ठा से करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिक से अधिक जनप्रतिनिधियों व आमजन को भी स्वगणना हेतु प्रेरित करने व स्व-जनगणना पोर्टल का अधिकतम उपयोग करने के लिए कहा है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account