By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: जयपुर के लिए 2055 तक का ट्रांसपोर्ट मास्टरप्लान तैयार:129.55 किलोमीटर मेट्रो विस्तार होगा
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

जयपुर के लिए 2055 तक का ट्रांसपोर्ट मास्टरप्लान तैयार:129.55 किलोमीटर मेट्रो विस्तार होगा

Last updated: 04.12.2025 1:37 pm
Anjali Dadhich
Published: 04.12.2025

जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने शहर की भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 2055 तक का कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMP) का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। जेडीए मंथन सभागार में आयोजित बैठक में जयपुर विकास आयुक्त की मौजूदगी में राइट्स लिमिटेड (RITES) ने इस ड्राफ्ट प्रजेंटेशन को पेश किया।

बैठक में बताया गया कि जयपुर में इस समय करीब 35.9 लाख वाहन रजिस्टर्ड हैं, इसलिए सार्वजनिक परिवहन का दायरा बढ़ाना योजना की पहली प्राथमिकता है। CMP के अनुसार जयपुर मेट्रो के विस्तार को बड़े स्तर पर शामिल किया गया है। फेज-2 (प्रहलादपुरा से टोडी मोड़) के साथ भविष्य में फेज-3 और फेज-4 भी जोड़े जाएंगे। जिसके तहत साल 2055 तक कुल 129.55 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क जयपुर जिले में तैयार हो जाए।

वहीं बस कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 245 किलोमीटर का नया बस रूट नेटवर्क प्रस्तावित किया गया है। इसके तहत शहर में बसों की संख्या बढ़ाकर 4050 करने और मेट्रो और प्रमुख मार्गों के लिए 214 किलोमीटर का फीडर नेटवर्क तैयार करने की योजना है।

ट्रैफिक जाम से राहत के लिए 25 प्रमुख स्थानों पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव है। इनमें ओटीएस सर्किल से जवाहर सर्किल तक एलिवेटेड रोड, टोडी मोड़ और विजय द्वार जैसे महत्वपूर्ण लोकेशन शामिल हैं। वहीं रेलवे क्रॉसिंग पर 10 नए आरओबी और आरयूबी बनाने की भी योजना है।

जबकि भारी वाहनों को शहर की मुख्य सड़कों से हटाने के लिए उत्तरी रिंग रोड और नए फ्रेट टर्मिनल विकसित करने पर जोर रहेगा। वहीं नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट के लिए साइकिल ट्रैक, फुटपाथ और मेट्रो स्टेशनों पर ई-बाइक शेयरिंग सिस्टम शुरू करने का प्रस्ताव है।

भीड़भाड़ वाले इलाकों और परकोटे में नो पार्किंग जोन और ऑन-स्ट्रीट पेड पार्किंग लागू करने के साथ रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था भी सुझाई गई है।

योजना में ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर और केंद्रीकृत बनाने के लिए मौजूदा ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड को अपग्रेड कर यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी बनाने की भी सिफारिश की गई है।

बैठक में अधिकारियों ने CMP ड्राफ्ट पर विस्तृत चर्चा की और सुझाव दिए। अब स्टेकहोल्डर्स से मिले इनपुट को शामिल कर दिसंबर के अंत तक फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सामने प्रजेंट किया जाएगा। इसके बाद जयपुर के नागरिकों को एक सुरक्षित, तेज और आधुनिक परिवहन प्रणाली की दिशा में बड़े बदलाव देखने को मिल सकेंगे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account