राजस्थान की राजधानी जयपुर ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। 19 जून को लंदन स्थित प्रतिष्ठित पत्रिका Time Out द्वारा जारी रैंकिंग में जयपुर को दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ कला और सांस्कृतिक शहरों की सूची में 18वां स्थान मिला है। इस सूची में लंदन पहले स्थान पर है, जबकि जयपुर भारत का एकमात्र शहर है जिसने टॉप-20 में जगह बनाई है।

यह रैंकिंग शहरों की सांस्कृतिक विरासत, संग्रहालयों, कला कार्यक्रमों और ऐतिहासिक महत्व के आधार पर तैयार की जाती है। जयपुर अपनी ब्लू पॉटरी, ब्लॉक प्रिंटिंग जैसी पारंपरिक हस्तकलाओं, हवामहल और सिटी पैलेस जैसे ऐतिहासिक स्मारकों तथा जीवंत सांस्कृतिक आयोजनों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।

साहित्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में जयपुर की पहचान लगातार मजबूत हो रही है, जिससे यह सम्मान शहर के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।


