जयपुर जिले में पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। जिले में जिला परिषद, 22 पंचायत समितियों और इनके अधीन आने वाली 597 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। इस बार करीब 18 लाख 99,794 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 9 लाख 85,447 पुरुष, 9 लाख 14,343 महिलाएं और 4 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को सुबह 8 बजे जिला मुख्यालय पर होगी। इसके बाद 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख, 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान का चुनाव कराया जाएगा।
ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के वोटों की गिनती मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन की जाएगी और परिणाम जारी किए जाएंगे। वहीं उपसरपंच का चुनाव अगले दिन होगा।
जयपुर में इस बार जिला प्रमुख का पद अनारक्षित यानी सामान्य रखा गया है। जिला परिषद के 57 वार्डों में से 28 वार्ड SC, ST और OBC वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जबकि 29 वार्ड अनारक्षित हैं।


