By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: जयपुर में कल मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा:सुबह 5 बजे से वाहनों की नहीं होगी एंट्री
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

जयपुर में कल मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा:सुबह 5 बजे से वाहनों की नहीं होगी एंट्री

Last updated: 06.12.2025 5:49 pm
Anjali Dadhich
Published: 06.12.2025

दक्षिण पश्चिम कमान की ओर से रविवार को भारतीय सेना का प्रतिष्ठित एनुअल कार्यक्रम “जयपुर वेटरन्स ऑनर्स रन” मैराथन आयोजित होगा। मैराथन रामनिवास बाग से जेएलएन मार्ग पर तीन अलग-अलग कैटेगरी 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर में होगा। इस दौरान सुबह 5 बजे से शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी।

मैराथन को देखते हुए सिंधी कैंप से आने जाने वाले बसों को भी डायवर्ट किया गया है। दिल्ली-आगरा रूट पर जाने वाले भारी वाहनों को भी अन्य रूट से डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस दौरान आमजन से समानान्तर रास्तों का उपयोग करने की अपील की गई है।

मैराथन-21 किलोमीटर

मैराथन सुबह रामनिवास बाग के पिछले गेट से रवाना होकर जेएलएन मार्ग, त्रिमूर्ति सर्किल से होते हुए गांधी सर्किल, मालवीय नगर पुलिया, जवाहर सर्किल के सामने, जगतपुरा कट जवाहर सर्किल, नन्दपुरी तिराहा, नन्दपुरी अण्डरपास, हनुमान तिराहा से लगभग 50 मीटर पहले से यु टर्न कर वापस नन्दपुरी अण्डरपास, नन्दपुरी तिराहा, जगतपुरा कट जवाहर सर्किल से अल्बर्ट हॉल की तरफ आने वाले मुख्य मार्ग के रॉन्ग साईड पर जेएलएन मार्ग, मालवीय नगर पुलिया, गांधी सर्किल, त्रिमूर्ति सर्किल से रामनिवास बाग के पिछले गेट तक पहुंच कर समापन होगी।

मैराथन 10 किलोमीटर

मैराथन सुबह रामनिवास बाग के पिछले गेट से रवाना होकर जवाहर लाल नेहरू मार्ग, त्रिमूर्ति सर्किल, गांधी सर्किल से ओटीएस चौराहा, यहां से यू टर्न कर वापस गांधी सर्किल, त्रिमूर्ति सर्किल से रामनिवास बाग के पिछले गेट तक पहुंच कर समापन होगी।

मैराथन-05 किलोमीटर

मैराथन सुबह रामनिवास बाग के पिछले गेट से रवाना होकर जेएलएन मार्ग, त्रिमूर्ति सर्किल, यूनिवर्सिटी के सामने से वापस यू टर्न कर अल्बर्ट हॉल की तरफ आने वाले मुख्य मार्ग के विपरीत त्रिमूर्ति सर्किल से रामनिवास बाग के पिछले गेट तक पहुंच कर समापन होगी। मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागी जिस रास्ते से जायेंगे उसी रास्ते से वापस आयेंगे।

मैराथन में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था:

  • अल्बर्ट हॉल के पास पार्किंग स्थल।
  • जेडीए की भूमिगत पार्किंग रामनिवास बाग के अंदर।
  • भूमिगत पार्किंग के ऊपर रामनिवास बाग के अंदर।
  • रामनिवास बाग चौराहा से पार्किंग गेट तक रामनिवास बाग के अंदर की तरफ।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account