राज्यपाल हरिभाऊ बागडे बुधवार को जयपुरिया अस्पताल के रक्तदान शिविर पहुंचे। उन्होंने महाराणा प्रताप जयंती पर रक्तदान शिविर के आयोजन की सराहना की और रक्तदाताओं को सम्मानित कर प्रमाणपत्र भी दिए। उन्होंने इस दौरान रक्तदान के लिए लोगों को प्रोत्साहित भी किया।
राज्यपाल ने रक्तदान को महत्त्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जरूरतमंदों को सटीक उपचार की दिशा में यह सबसे बड़ा दान है। उन्होंने इससे जुड़े तकनीकी कर्मियों और चिकित्सकों के कार्य की सराहना करते हुए रक्तदान शिविरों में आम जन की अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री और विधायक कालीचरण सराफ भी उपस्थित रहे।


