By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान: सूर्या कप्तान, अक्षर उपकप्तान; शुभमन गिल बाहर, ईशान-रिंकू की वापसी
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान: सूर्या कप्तान, अक्षर उपकप्तान; शुभमन गिल बाहर, ईशान-रिंकू की वापसी

Last updated: 20.12.2025 5:12 pm
Anjali Dadhich
Published: 20.12.2025

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। शनिवार को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में सचिव देवजीत सैकिया और चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस बार चयन में कई बड़े और चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले हैं।

सबसे बड़ा फैसला शुभमन गिल को टीम से बाहर रखने का रहा। चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने स्पष्ट किया कि गिल टी-20 फॉर्मेट में हाल के समय में रन बनाने में संघर्ष कर रहे हैं, इसलिए उन्हें इस बार स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया। इसके साथ ही अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है, जो उनके करियर में पहली बार इतनी बड़ी जिम्मेदारी है।

टीम में संजू सैमसन और ईशान किशन दोनों को विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है। ईशान किशन और रिंकू सिंह की वापसी को चयन की अहम उपलब्धि माना जा रहा है। रिंकू सिंह को मिडिल ऑर्डर में फिनिशर की भूमिका के लिए अहम खिलाड़ी माना जा रहा है। हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी टीम में जगह दी गई है।

अगरकर ने बताया कि यही टीम वर्ल्ड कप से पहले 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 वनडे और 5 टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी, जिससे खिलाड़ियों को लय में आने का मौका मिलेगा। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी 2026 को कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड के मुकाबले से होगी। भारत अपना पहला मैच उसी दिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में UAE के खिलाफ खेलेगा। टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा, जिसका वेन्यू बाद में घोषित किया जाएगा।

भारत के वर्ल्ड कप मैचों का शेड्यूल
भारत 7 फरवरी को मुंबई में USA के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया, 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान और 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड से मुकाबला खेलेगा।

भारतीय टीम (टी-20 वर्ल्ड कप 2026)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account