दिल्ली में हुए बम धमाके की सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं। रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आया है कि धमाके को अंजाम देने वाला डॉक्टर उमर सोमवार शाम को विस्फोट से पहले तुर्कमान गेट के पास मस्जिद से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।
दिल्ली के लाल किले के पास में हुए कार बम धमाके की जांच में एक और नई जानकारी सामने आई है। जांच के दौरान डॉक्टर उमर मोहम्मद एक मस्जिद के CCTV फुटेज में दिखाई दिया है। फुटेज देखने के बाद जांच एजेंसियों की गतिविधि तेज हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के पास लगभग 50 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज हैं, जिनसे पता चलता है कि दिल्ली विस्फोट के आरोपी डॉ. उमर ने 10 नवंबर को लाल किला परिसर के पास पहुंचने से पहले दिल्ली के कई इलाकों की यात्रा की थी।

गुरुवार को एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया, इसमें संदिग्ध डॉ. उमर सोमवार शाम को विस्फोट से पहले तुर्कमान गेट के पास मस्जिद से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। अधिकारी फैज़-ए-इलाही मस्जिद पहुंच गए हैं।
हालांकि एजेंसियों का अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, मामले की जांच जारी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मस्जिद राजधानी दिल्ली में तब्लीगी जमात का निजामुद्दीन मरकज के बाद दूसरा सबसे बड़ा केंद्र है। इसके अलावा, एक सीसीटीवी कनॉट प्लेस का भी गुरुवार को सामने आया। इस फुटेज में दिल्ली में धमाका करने वाली कार कैद हुई है। वहीं, पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के पास लगभग 50 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज हैं, जिनसे पता चलता है कि दिल्ली विस्फोट के आरोपी डॉ. उमर ने 10 नवंबर को लाल किला परिसर के पास पहुंचने से पहले दिल्ली के कई इलाकों की यात्रा की थी।

दिल्ली पुलिस द्वारा की गई मैपिंग के अनुसार, विस्फोट के आरोपी ने दोपहर 3 बजे से पहले दिल्ली के कई इलाकों से यात्रा की थी। डॉ. उमर को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी कैमरों में कैद किया गया था।
वहां से, वह उत्तर जिले में गया, उसके बाद उत्तर पश्चिम जिले के अशोक विहार में, जहां वह खाना खाने के लिए रुका। वहां से, वह मध्य जिले में लौट आया, जहां उसने एक मस्जिद का दौरा किया सूत्रों ने बताया कि इसके बाद वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से दिल्ली लौट रहे थे।
वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बस स्टॉप पर रुका और एक ढाबे पर रात बिताई। उस रात वह कार में ही सोया भी


