By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: नाहरगढ़ लायन-सफारी में पर्यटकों से भरी बस में लगी आग:शेरों के बीच फंसे 15 टूरिस्ट
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

नाहरगढ़ लायन-सफारी में पर्यटकों से भरी बस में लगी आग:शेरों के बीच फंसे 15 टूरिस्ट

Last updated: 08.12.2025 3:17 pm
Anjali Dadhich
Published: 08.12.2025

जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में लॉयन सफारी के दौरान एक भयानक हादसा होते-होते टल गया। सफारी बस जंगल के बीचों-बीच पहुंची ही थी कि अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा, जिससे पूरे पार्क में अफरा-तफरी मच गई। बस जंगल के बीच उस हिस्से में थी, जहां आसपास शेर घूम रहे थे। इसलिए पर्यटकों के पास न तो उतरने की जगह थी और न ही इंतजार करने की गुंजाइश। धुआं भरते ही बस में सवार सैलानियों में दहशत फैल गई, लेकिन ड्राइवर और स्टाफ ने साहस दिखाया।

उन्होंने तुरंत वायरलेस से कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पहले पर्यटकों को समझाकर शांत कराया और फिर दूसरी बस को अंदर भेजकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। डेढ़ महीने में यह दूसरी बड़ी घटना है, जिसने सफारी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लॉयन सफारी में 15 सैलानियों को लेकर एक बस जंगल में घुसी। थोड़ी देर बाद ही बस से धुआं उठने लगा। धुआं बढ़ता देख सैलानी घबरा उठे और बस में हंगामा मच गया। कुछ सैलानियों ने नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन उन्हें रोक दिया गया क्योंकि उसी समय शेर ‘शक्ति’ पास ही घूम रहा था।

इससे सैलानियों का डर और बढ़ गया और वे मदद के लिए चिल्लाने लगे। ड्राइवर की सूचना पर वनकर्मी हड़बड़ा गए और रेंजर समेत टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने सैलानियों को बस से उतारकर रेस्क्यू वाहन में बैठाया और मुख्य द्वार तक सुरक्षित पहुंचाया। इसके बाद धुआं आग में बदल गया और बस जलने लगी। पार्क की दमकल से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन नाकाम रहने पर आमेर से दमकल मंगाई गई। तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

वन विभाग की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लेकिन इस घटना ने विभाग की लापरवाही को फिर से उजागर कर दिया। पहले हुए हादसों के बावजूद पार्क में फायर फाइटिंग सिस्टम का अभाव है, जबकि दो पुरानी बसें अभी भी चल रही हैं और विभाग चुप्पी साधे है।

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि घटना में किसी भी पर्यटक को चोट नहीं आई है, न ही शेर या अन्य वन्य जीवों को कोई नुकसान पहुंचा है। बस को तकनीकी जांच के लिए बाहर निकाल लिया गया है। विभाग अब पूरी घटना की समीक्षा कर रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने। इसके साथ ही भविष्य में वाहनों की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों को और कड़ा किया जाएगा। ताकि सफारी पर जाने वाले पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित रह सकें।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account