By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: न्यू ईयर 2026 पर राजस्थान में सैलानियों का सैलाब, जयपुर बना पर्यटन का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

न्यू ईयर 2026 पर राजस्थान में सैलानियों का सैलाब, जयपुर बना पर्यटन का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

Last updated: 30.12.2025 5:09 pm
Anjali Dadhich
Published: 30.12.2025

जयपुर: नववर्ष 2026 के जश्न को लेकर राजधानी जयपुर सहित पूरे राजस्थान में पर्यटकों की जबरदस्त आवक देखने को मिल रही है। शीतकालीन अवकाश और क्रिसमस–न्यू ईयर वीक के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी प्रदेश की प्रमुख पर्यटन नगरीयों का रुख कर रहे हैं। इस समय सबसे ज्यादा भीड़ जयपुर में नजर आ रही है, जहां हर रोज करीब 40 से 50 हजार पर्यटक पहुंच रहे हैं। इनमें लगभग 30 से 35 प्रतिशत सैलानी विदेशी बताए जा रहे हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर के आसपास के प्रोफेशनल्स भी वीकेंड पर जयपुर आ रहे हैं।

पर्यटकों की भारी आवक के कारण जयपुर के परकोटा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पर जबरदस्त दबाव बना हुआ है। त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़, चांदी की टकसाल, सुभाष चौक, जल महल और आमेर मार्ग पर लगातार पर्यटक वाहनों की आवाजाही से जाम की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन के अनुसार एक ही दिन में राजधानी जयपुर में एक लाख से अधिक पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस, पर्यटक सहायता बल और होमगार्ड्स के जवान जाम से निपटने के लिए लगातार तैनात हैं।

राजधानी जयपुर में हॉलिडे टूरिज्म अपने चरम पर पहुंच गया है। नाहरगढ़, कूकस और ढूंढ की पहाड़ियों पर खास भीड़ देखी जा रही है। नाहरगढ़, जयगढ़, आमेर किला, जंतर-मंतर, हवा महल, जल महल, बायोलॉजिकल पार्क, कानोता बांध, भूतेश्वर महादेव, झालाना लेपर्ड रिजर्व और कनक घाटी जैसे पर्यटन स्थलों पर दिनभर रौनक बनी हुई है।

जयपुर के ऐतिहासिक स्मारकों में रिकॉर्ड भीड़ दर्ज की जा रही है। हवा महल और जंतर-मंतर पूरी तरह भरे हुए हैं, जबकि आमेर, जयगढ़ और नाहरगढ़ किलों में सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं। अल्बर्ट हॉल और ईसरलाट में भी देशी-विदेशी पर्यटकों की भारी आवाजाही है। पर्यटन विभाग के अनुसार होटल ऑक्यूपेंसी 90 प्रतिशत से अधिक पहुंच चुकी है। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी का दर्जा जयपुर की वैश्विक पहचान को और मजबूत कर रहा है, जिससे पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिल रही हैं।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account