By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जिस फोर्टिस अस्पताल में भर्ती, वहां दोपहर बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जिस फोर्टिस अस्पताल में भर्ती, वहां दोपहर बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला

Last updated: 17.02.2026 1:31 pm
Anjali Dadhich
Published: 17.02.2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर एक सनसनीखेज धमकी सामने आई है। मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल, जहां सीएम इलाज के लिए भर्ती हैं, बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। इस ई-मेल में खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ बताने वाले संगठन ने गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को निशाना बनाने की चेतावनी दी है।

धमकी मिलने के तुरंत बाद मोहाली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। अस्पताल परिसर को चारों ओर से पुलिस, इंटेलिजेंस एजेंसियों और सीएम सिक्योरिटी ने घेर लिया है। पांच बम निरोधक दस्ते तैनात किए गए हैं और अस्पताल के हर हिस्से की गहन तलाशी ली जा रही है। गेट पर एंटी-रॉयट टीमें और अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है।

ई-मेल में दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री को पोलोनियम जैसे रेडियोएक्टिव पदार्थ से संक्रमित किया गया है। पोलोनियम अत्यधिक विषैला और दुर्लभ तत्व माना जाता है। हालांकि, संक्रमण के तरीके या स्थान को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां इस दावे की सत्यता की जांच कर रही हैं और इसे गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से पड़ताल कर रही हैं।

धमकी भरे संदेश में पंजाब के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का भी जिक्र किया गया है और अतीत की घटना का हवाला देकर डर फैलाने की कोशिश की गई है। इसी कारण प्रशासन इसे महज शरारत न मानकर हाई रिस्क अलर्ट के रूप में देख रहा है।

मोहाली के एसपी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि फिलहाल सीएम को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की कोई योजना नहीं है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और उनकी सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। साथ ही, अस्पताल के आसपास के 16 स्कूलों को भी एहतियातन छुट्टी दे दी गई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पहले ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे। डिस्चार्ज होने के बाद एक कार्यक्रम में शामिल हुए, लेकिन सांस लेने में तकलीफ होने पर दोबारा अस्पताल लाया गया। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने उनकी सेहत पर आधिकारिक बुलेटिन जारी नहीं किया है।

पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी कई शहरों में स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं, जो बाद में फर्जी साबित हुईं। फिर भी इस बार मुख्यमंत्री का नाम जुड़ा होने से जांच और सुरक्षा को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है। मामले की जांच जारी है और संदिग्ध ई-मेल की तकनीकी पड़ताल की जा रही है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account