By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक—मुख्य सचिव ने तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक—मुख्य सचिव ने तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश

Last updated: 19.02.2026 1:39 pm
Anjali Dadhich
Published: 19.02.2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 28 फरवरी को अजमेर जिले की कायड़ विश्राम स्थली में प्रस्तावित आमसभा कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा बुधवार को प्रदेश के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास एवं पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार ने स्वयं अजमेर पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।

मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने कायड़ विश्राम स्थली, प्रस्तावित हेलिपैड, मुख्य सभा स्थल, पार्किंग क्षेत्र एवं संपर्क मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, जनसुविधा, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की वस्तुस्थिति का अवलोकन किया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए प्रवेश एवं निकास के पृथक मार्ग, प्रभावी ट्रैफिक प्लान, सुगम पार्किंग व्यवस्था तथा सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन, स्वच्छता एवं विद्युत आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को सौंपे गए दायित्व समयबद्ध रूप से करने को निर्देशित किया। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, आपात सेवाओं की तत्परता तथा कार्यक्रम स्थल पर सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और प्रत्येक स्तर पर तैयारियों की सतत समीक्षा की जाए। वहीं पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार ने वीआईपी मूवमेंट रूट, बैरिकेडिंग, निगरानी व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान आवागमन सुचारू बना रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हो।

अधिकारियों के साथ ली बैठक—

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के द्वारा अजमेर सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। लाभार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए। सम्पूर्ण क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा। डायस की बैठक व्यवस्था के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों से आने वाले लाभार्थियों के लिए पर्याप्त पार्किंग सुविधा होनी चाहिए। पार्किंग स्थल मुख्य कार्यक्रम से नजदीक हो। इससे लाभार्थियों को कम से कम चलना पड़ेगा। सम्पूर्ण क्षेत्र की सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी जाए। पूरे क्षेत्र में संकेतक लगे होने चाहिए। जगह-जगह पीने के पानी की सुविधा हो। आगामी 26 फरवरी तक समस्त व्यवस्थाओं को पूर्ण करने का लक्ष्य रखें। साफ-सफाई लगातार होती रहे।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लाभार्थियों की उपस्थिति को देखते हुए दमकल वाहन मौजूद रहने चाहिए। एम्बूलेंस के साथ चिकित्सा दल भी मौके पर उपस्थित रहे। समारोह स्थल के आस-पास की हाईटेशन लाईनें ऊंची कर देनी चाहिए। प्रधानमंत्री महोदय द्वारा किए जाने वाले शिलान्यास, लोकार्पण, वैक्सीन लान्चिंग, सीधा लाभ हस्तानान्तरण एवं रोजगार प्रदान करने के कार्यों की तैयारी अग्रिम की जाए।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार, संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, जिला कलक्टर लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त नित्या के., नगर निगम आयुक्त देशल दान, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामप्रकाश सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account