By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगें 4 जुलाई को 41 किलोमीटर लंबे 13037.66 करोड़ के जयपुर मेट्रो फेज-2 का वर्चुअल शिलान्यास
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगें 4 जुलाई को 41 किलोमीटर लंबे 13037.66 करोड़ के जयपुर मेट्रो फेज-2 का वर्चुअल शिलान्यास

Last updated: 03.07.2026 12:52 pm
Anjali Dadhich
Published: 03.07.2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को पचपदरा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जयपुर मेट्रो फेज—2 का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। इस शिलान्यास समारोह का सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित इंडोर हॉल में सीधा प्रसारण होगा।

41 किलोमीटर लम्बे जयपुर मेट्रो फेज— 2 की लागत 13037.66 करोड़ आंकी गई है। इस अवसर पर सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित इंडोर हॉल में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का भी आयोजन होगा जिसमें विभिन्न विभागों के नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। प्रातः 11 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में करीब चार हजार नवनियुक्त कार्मिकों को पंजीकरण उपरांत नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगें।

जयपुर मेट्रो द्वितीय फेज के वर्चुअल शिलान्यास एवं जिला स्तरीय रोजगार उत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन की तैयारियों के संबंध में जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में गुरूवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई।

जिला कलक्टर ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को व्यापक प्रबंध करने, यातायात संचालन, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, भीड़ नियंत्रण तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं महिला पुलिसकर्मियों को तैनात करने के निर्देश प्रदान किए हैं।

उन्होंने प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, मोबाइल शौचालय, चिकित्सा सहायता, एम्बुलेंस, अग्निशमन, विद्युत आपूर्ति, बैकअप जनरेटर, इंटरनेट एवं संचार व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, दिव्यांगजनों के लिए भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान हरियालो राजस्थान अभियान के अन्तर्गत जिले में 5 लाख पौधे लगाए जाएंगें।

कार्यक्रम के दौरान  अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर चतुर्थ आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर शहर उत्तर राजेंद्र सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर शहर दक्षिण युगांतर शर्मा, जयपुर मेट्रो के निदेशक (कंपनी मामलात) एवं कार्यक्रम के सहायक नोडल महेश बुराडिया, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक नोडल मुकुल कविया सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account