By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: ब्यावर के जैतारण में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा रैली
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

ब्यावर के जैतारण में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा रैली

Last updated: 12.08.2026 1:23 pm
Anjali Dadhich
Published: 12.08.2026

‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत ब्यावर जिले में आयोजित हो रहे राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की श्रृंखला में  जैतारण में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत के नेतृत्व में निकली रैली में 100 मीटर लंबा तिरंगा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। हाथों में तिरंगा थामे बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने देशभक्ति के नारों से पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

रैली में आमजन ने उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता निभाते हुए राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम और गौरव की भावना व्यक्त की। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने तिरंगा हाथ में लेकर रैली में भाग लिया और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत—

तिरंगा रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। मार्ग में आमजन ने तिरंगे का स्वागत करते हुए रैली में शामिल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। देशभक्ति गीतों और नारों से जैतारण का माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। रैली ने नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।

तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक— अविनाश गहलोत

कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने आमजन से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता ने जैतारण में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता की मजबूत तस्वीर प्रस्तुत की। आयोजन ने ‘एक तिरंगा—एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करते हुए जिले में हर घर तिरंगा अभियान को जनअभियान बनाने का संदेश दिया।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account