By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: भीलवाड़ा में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली अजमेर रेंज की अपराध समीक्षा बैठक 
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

भीलवाड़ा में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली अजमेर रेंज की अपराध समीक्षा बैठक 

Last updated: 10.02.2026 2:56 pm
Anjali Dadhich
Published: 10.02.2026

राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा ने भीलवाड़ा दौरे के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में अजमेर रेंज की विस्तृत अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में अजमेर रेंज के सभी जिलों में अपराध नियंत्रण, लंबित अनुसंधान, कानून-व्यवस्था की स्थिति एवं पुलिसिंग की प्रभावशीलता की गहन समीक्षा की गई।

पुलिस की विजिबिलिटी हर वक्त रहे—

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए डीजीपी ने कहा कि राजस्थान पुलिस ने प्राथमिकताएं निर्धारित कर रखी हैं समस्त अधिकारी इन प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रतिबद्धता के साथ कार्रवाई करें। उन्होंने पुलिस गश्त को प्रभावी ढंग से करने के निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में हर समय पुलिस की विजिबिलिटी रहनी चाहिए इससे आम व्यक्ति में सुरक्षा की भावना और अपराधियों में भय व्याप्त रहता है। उन्होंने सायंकालीन व रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसकी समीक्षा करने और लगाए जाने वाले जाप्ते की उचित ब्रीफिंग किए जाने के निर्देश दिए। डीजीपी ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जाने वाले सड़क सुरक्षा अभियान को वर्ष पर्यंत चलाने के निर्देश दिए।

संगठित अपरा​धियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही—

उन्होंने भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए संगठित अपराधियों द्वारा अर्जित की गई संपत्ति के विरुद्ध आर्थिक अनुसंधान करने और संपत्ति को नियमानुसर जप्त कराए जाने के निर्देश दिए।

महिला एवं एससी-एसटी अत्याचार प्रकरणों पर विशेष फोकस—

डीजीपी शर्मा ने महिला अत्याचारों, अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों की बिंदुवार समीक्षा की। साथ ही केस ऑफिसर स्कीम, स्थानीय विशेष अधिनियमों के अंतर्गत की गई कार्रवाई, भारतीय न्याय संहिता के प्रकरणों में तैयार किए गए ई-साक्ष्य, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित अनुसंधान तथा वर्ष 2025 व 2026 में की गई निरोधात्मक कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली।

वृत्तवार समीक्षा के दौरान पाई गई कमियों पर तत्काल प्रभावी सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण और प्रभावी पुलिसिंग पर दिया जोर—

डीजीपी शर्मा ने अनुसंधान अधिकारियों (आईओ) और थाना प्रभारियों (ओआईसी) को लंबित प्रकरणों में नियमित एवं निरंतर फॉलोअप करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। संगीन अपराधों में विशेष संवेदनशीलता के साथ निष्पक्ष, त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

जिलेवार अपराध और कानून-व्यवस्था की समीक्षा—

अजमेर रेंज के अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में पुलिस गतिविधियों, अपराध की वर्तमान स्थिति और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से डीजीपी को अवगत कराया।

इस दौरान भीलवाड़ा के एसपी धर्मेन्द्र सिंह, अजमेर की एसपी वंदिता राणा, ब्यावर के एसपी रतन सिंह, टोंक के एसपी राजेश के. मीणा, नागौर के एसपी मृदुल कच्छावा तथा डीडवाना-कुचामन की एसपी रिचा तोमर ने जिलेवार रिपोर्ट प्रस्तुत की।

जवाबदेही और समयबद्ध निस्तारण पर जोर—

बैठक में विभिन्न लंबित प्रकरणों की वर्तमान स्थिति, अब तक की गई कार्रवाई और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। डीजीपी ने पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने, समयबद्ध निस्तारण और फील्ड स्तर पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावी और संवेदनशील पुलिसिंग ही जनता के विश्वास को मजबूत करती है।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद—

अपराध समीक्षा बैठक में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वीके सिंह, आईजी अजमेर रेंज राजेन्द्र सिंह, डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप सहित रेंज के सभी जिलों के एसपी, एएसपी, पुलिस उपाधीक्षक, एसएचओ एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

अपराध समीक्षा बैठक में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वीके सिंह ने भी अपराध नियंत्रण के सुझाव दिये। बैठक के अंत में आईजी अजमेर रेंज राजेन्द्र सिंह ने रेंज की समग्र उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account