By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: ‘मन की बात’ का 136़वां संस्करण ,मुख्यमंत्री ने आदिवासी महिलाओं के साथ सुना प्रधानमंत्री के ’मन की बात’ कार्यक्रम
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

‘मन की बात’ का 136़वां संस्करण ,मुख्यमंत्री ने आदिवासी महिलाओं के साथ सुना प्रधानमंत्री के ’मन की बात’ कार्यक्रम

Last updated: 27.07.2026 1:42 pm
Anjali Dadhich
Published: 27.07.2026

 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के सांगानेर में आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ’मन की बात’ के 136वें एपिसोड को सुना। उन्होंने कहा कि ’मन की बात’ देश के करोड़ों नागरिकों को सकारात्मक सोच, राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी से जोड़ने का माध्यम बन चुका है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस  के अवसर पर देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वाेच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका पराक्रम प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुरूप रक्षा उत्पादन, स्वदेशी तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भारत की निरंतर बढ़ती क्षमता का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय रक्षा उपकरणों और तकनीक पर दुनिया का विश्वास मजबूत हो रहा है। 

प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, ’एक पेड़ मां के नाम’, ’वोकल फॉर लोकल’, खादी, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों तथा जनभागीदारी आधारित अभियानों को विकसित भारत की मजबूत नींव बताते हुए नागरिकों से इन्हें जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। उन्होंने विज्ञान, अंतरिक्ष, खेल, युवाओं की उपलब्धियों और स्थानीय नवाचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति, सकारात्मक सोच और सक्रिय सहभागिता ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रत्येक माह देश के दूर-दराज़ क्षेत्रों में समाज, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, नवाचार और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सामान्य नागरिकों की प्रेरक कहानियों को पूरे देश के सामने लाते हैं। इससे सेवा, समर्पण और नवाचार की संस्कृति को नई ऊर्जा मिलती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सशक्तीकरण, देश के महापुरुषों के आदर्शों, युवाओं की भूमिका तथा विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी के महत्व पर विशेष बल दिया। साथ ही आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक से राष्ट्रभक्ति के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाने तथा 9 अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाले ’हर घर तिरंगा’ अभियान और तिरंगा यात्राओं से जुड़ने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ’मन की बात’ देश के अनसुने नायकों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का एक प्रभावी मंच बन गया है। किसी दूरस्थ गांव के शिक्षक, स्वयंसेवी संस्था, महिला स्वयं सहायता समूह, किसान, युवा या सामाजिक संगठन द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों का प्रधानमंत्री उल्लेख करते हैं। इससे ऐसे प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिलती है और देशभर के लोगों को समाजहित में आगे बढ़कर कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व, सामाजिक सरोकार और जनसेवा की भावना को मजबूत करता है। ’मन की बात’ के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक कार्यों को राष्ट्रीय मंच मिलता है, जिससे विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में जनभागीदारी और अधिक मजबूत होती है।

इस अवसर पर विधायक गोपीचंद मीणा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, आदिवासी समाज की महिलाएं तथा आमजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने किया संवाद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर कैंप कार्यालय में भी ‘मन की बात‘ कार्यक्रम में पहुंचकर आमजन से संवाद किया और डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि यमुना जल समझौता और जयपुर मेट्रो फेज-2 जैसे ऐतिहासिक प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से चल रहा है। प्रदेश जल आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। वहीं, राजस्थान पिछले तीन महीनों से अन्य राज्यों को बिजली आपूर्ति कर रहा है। सड़क निर्माण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजस्थान को देश में प्रथम स्थान मिला है। मुख्यमंत्री ने युवाओं के संदर्भ में कहा कि 1 लाख 78 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं और एक लाख पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है।  बिना किसी पेपर लीक के पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं आयोजित की गई हैं। इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित कई जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account