सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में स्थित प्रसिद्ध बाबा श्याम के दरबार में महिला एवं बाल विकास विभाग राज्य मंत्री मंजू बाघमार ने पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। दर्शन के दौरान श्याम मंदिर कमेटी के ट्रस्टी इंद्र सिंह चौहान ने उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
महिला एवं बाल विकास विभाग राज्य मंत्री मंजू बाघमार ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है तथा भविष्य में भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
खाटूश्यामजी पहुंचने पर थानाधिकारी पवन चौबे के नेतृत्व में पटवारी रोहिताश्व सेपट ने उनकी अगवानी की।


