By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: मुख्यमंत्री जनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन का हुआ आयोजन
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

मुख्यमंत्री जनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन का हुआ आयोजन

Last updated: 09.02.2026 1:31 pm
Anjali Dadhich
Published: 09.02.2026

 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में रविवार को अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम से अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने विभिन्न श्रेणियों की मैराथन को फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान मैराथन के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता श्री रणदीप हुड्डा भी मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री ने 21 किलोमीटर हाफ मैराथन एलीट पुरूष एवं महिला वर्ग के विजेताओं की फिनिश लाइन पर हौसला-अफजाई की। इस दौरान उन्होंने पद्म श्री विजेता भपंग वादक गफरूद्दीन मेवाती जोगी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। मैराथन में 21 किलोमीटर हाफ मैराथन एलीट पुरूष एवं महिला वर्ग, 21 किलोमीटर फोर्स रन, 21 किलोमीटर ओपन हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर ओपन मैराथन का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों का बढ़ाया जोश, सेल्फी भी ली

अल सुबह हल्की सर्द हवाओं के बीच हजारों की संख्या में उपस्थित प्रतिभागियों ने पूरे वातावरण को जोश और जुनून से भर दिया। शहरवासियों और युवाओं ने उत्साह और उमंग से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी प्रतिभागियों का जोश बढ़ाया और अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने युवाओं के साथ सेल्फी भी ली। कार्यक्रम में हेलीकॉप्टर से प्रतिभागियों पर पुष्प वर्षा की गई।

उल्लेखनीय है कि अलवर सांसद खेल उत्सव के अंतर्गत इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की मैराथन का आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल ‘फिट इंडिया मिशन‘, टाइगर संरक्षण और अलवर पर्यटन को प्रोत्साहन की थीम पर किया गया। इस मैराथन में विभिन्न देशों के  धावकों के साथ-साथ सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर गणमान्य जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, बड़ी संख्या में मैराथन प्रतिभागी उपस्थित रहे। 

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account