मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचकर विधायक उदयलाल डांगी के पिताजी स्व. मेघराज डांगी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उनके निवास पर पहुंचकर दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, डॉ. मन्नालाल रावत, विधायक श्रीचंद कृपलानी, ताराचंद जैन, फूल सिंह मीणा, चंद्रभान सिंह आक्या, पुष्कर डांगी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।


