श्रावण मास के प्रथम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में देवाधिदेव भगवान महादेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से राजस्थान निरंतर विकास और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े तथा प्रत्येक प्रदेशवासी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और खुशहाली का वास हो।

इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान पूरे श्रद्धा और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए।


