मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सपत्नीक पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।

साथ ही, उन्होंने मुखारविंद मन्दिर में श्री गिरिराज जी का अभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की।

इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक डाॅ. शैलेश सिंह, बहादुर सिंह कोली, नौक्षम चौधरी,अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


