मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को डीग जिले के पूंछरी का लौठा स्थित मुकुट मुखारविंद मन्दिर में सपत्नीक श्री गिरिराज जी की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और आमजन के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

इसके पश्चात श्री शर्मा ने श्रीनाथजी मंदिर में सपत्नीक दर्शन कर विधिवत पूजा की। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से आत्मीयपूर्ण संवाद भी किया।



