By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: मुख्यमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ने कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

मुख्यमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ने कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास

Last updated: 09.03.2026 1:44 pm
Anjali Dadhich
Published: 09.03.2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट शिलान्यास समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह अजमेर की धरती से हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया था। इसी कार्यक्रम में राजस्थान के 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे थे। उन्होंने कहा कि अब कोटा से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को शुरू करने का अवसर मिला है। एक ही सप्ताह में राजस्थान में विकास के दो बड़े कार्यक्रमों का होना बड़ा संदेश है।

कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट हाड़ौती क्षेत्र के विकास को देगा नई गति

– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, किसानों व माता-बहनों के लिए योजनाओं पर राजस्थान में तेजी से काम हो रहा है। आज का दिन कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ सहित पूरे हाड़ौती क्षेत्र के लिए एक नई आशा और एक नई उपलब्धि का दिन है। डेढ़ हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहा कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि नवंबर 2023 में कोटा की जनता से वादा किया था कि यहां बनने वाले एयरपोर्ट को साकार करके दिखाया जाएगा। अब तक कोटा के लोगों को जयपुर या जोधपुर से फ्लाइट लेनी पड़ती थी। इसमें समय लगता था और असुविधा भी होती थी, लेकिन अब स्थिति बदलने जा रही है। जब यह एयरपोर्ट शुरू होगा तो कोटा समेत आस-पास के पूरे इलाके में यात्रा भी आसान होगी और व्यापार भी बढ़ेगा। 

नवीन एयरपोर्ट संभावनाओं को बढ़ाने वाला- 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोटा केवल शिक्षा का ही नहीं, बल्कि ऊर्जा का भी बड़ा केन्द्र है। कोटा में न्यूक्लियर, कोयला, गैस सहित पानी से बिजली का उत्पादन होता है। हाड़ौती की यह धरती अपनी धरोहरों के लिए भी प्रसिद्ध है। कोटा कचौरी का जायका, कोटा डोरिया के साथ ही कोटा स्टोन एवं सेंड स्टोन की चमक ने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यहां के धनिया, बूंदी के बासमती चावल की महक अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंची है। यह क्षेत्र अपने परिश्रम, उत्पादन और संभावनाओं के लिए जाना जाता है। कोटा का नया एयरपोर्ट यहां की संभावनाओं को बढ़ाने का काम करेगा। 

हाड़ौती की धरती उद्यम एवं आस्था का केन्द्र-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोटा और हाड़ौती की धरती उद्यम और आस्था का भी केन्द्र है। सदियों से देश-दुनिया के श्रद्धालु श्री मथुराधीश जी की पावन पीठ, केशवरायपाटन के तीर्थ, खड़े गणेश जी और गोदावरी बालाजी धाम के दर्शन के लिए आते रहते हैं। गरड़िया महादेव से दिखने वाला चंबल का दृश्य मंत्रमुग्ध कर देता है। मुकुंदरा हिल्स और रामगढ़ विषधारी जैसे वन्यजीव अभयारण्य इस पूरे क्षेत्र को वाइल्ड लाइफ टूरिज्म का बड़ा केन्द्र बनाते हैं। हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने से देश-दुनिया के पर्यटक यहां आएंगे। इसका सीधा लाभ यहां के युवाओं, व्यापारियों और अर्थव्यवस्था को मिलेगा। 

कोटा बनेगा एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री का बड़ा केन्द्र-

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोटा कनेक्टिविटी के क्षेत्र में सभी दिशाओं में आगे बढ़ रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कोटा के दोनों प्रमुख रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे कोटा-बूंदी से गुजर रहा है। अब दिल्ली, वडोदरा और मुंबई जैसे बड़े शहरों की दूरी महज कुछ घंटों की रह गई है। बेहतर सड़क और रेल कनेक्टिविटी के कारण यहां नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं। विशेष रूप से एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री के लिए यह क्षेत्र बड़ा केन्द्र बनेगा। रेल और सड़क के बाद हवाई कनेक्टिविटी का नया अध्याय कोटा के विकास को गति देगा। कोटा एयरपोर्ट पूरे हाड़ौती क्षेत्र और आसपास के जिलों के लिए प्रगति के नए अवसर लेकर आएगा।

अब एयरपोर्ट्स की संख्या 160 से अधिक-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जब कनेक्टिविटी बढ़ती है तो विकास की संभावनाओं में नई तेजी आती है। पिछले 11 वर्षों में देश के अलग-अलग हिस्सों में बने एयरपोर्ट्स ने विकास को नई गति दी है। वर्ष 2014 से पहले देश में करीब 70 एयरपोर्ट ही बने थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 160 से ज्यादा हो गई है। नए एयरपोर्ट्स ने हवाई यात्रा को आसान बनाया है। पर्यटन को बढ़ावा दिया है और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए हैं तथा क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार दी है। दिल्ली के आस-पास के क्षेत्रों में नए एयरपोर्ट्स शुरू हुए हैं। हिसार, हिंडन, जेवर में नया एयरपोर्ट बना है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब राज्य सरकार और केन्द्र सरकार मिलकर कार्य करती है, नीयत साफ होती है और संकल्प मजबूत होता है, तब विकास की रफ्तार कई गुना बढ़ जाती है। आज राजस्थान में यही हो रहा है। विकसित राजस्थान की मजबूत नींव विकसित भारत के संकल्प को ताकत दे रही है।

डबल इंजन की सरकार में कोटा एयरपोर्ट का सपना साकार

– लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शंभूपुरा में आयोजित शिलान्यास समारोह में कहा कि दशकों से कोटा क्षेत्र के लोगों की ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की मांग थी। आज शंभूपुरा में कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के शिलान्यास से हाड़ौती क्षेत्र के आमजन का बहुत बड़ा सपना पूरा हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कोटा की धरती पर वर्ष 2023 में जो वादा किया था, वह आज पूरा हुआ है। 

अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में कोटा के एयरपोर्ट का सपना साकार हो रहा है। कोटा में पहले से ही बेहतर सड़क व रेल कनेक्टिविटी है। यहां पर्याप्त पानी है और यह क्षेत्र बिजली का बड़ा उत्पादक भी है। अब एयर कनेक्टिविटी बेहतर बनने के साथ ही कोटा में विकास के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र में इंडस्ट्री को बढ़ाने के लिए रीको ने नवीन एयरपोर्ट के नजदीक 600 हैक्टेयर भूमि विकसित करने का संकल्प भी लिया है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटा शिक्षा की नगरी तो है ही। यहां का विद्यार्थी देश और दुनिया में नेतृत्व भी करता है। आने वाले समय में कोटा आईटी का हब बनेगा। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री सेक्टर, एग्रो प्रोसेसिंग प्लांट, पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में विकास के नए द्वार खुलेंगे और कोटा देश में तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र बनेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में दो वर्षों में हाड़ौती क्षेत्र में पेयजल परियोजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। वहीं, मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र के हर खेत और हर घर तक जल पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण काम किए हैं। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सिविल एविएशन बना

 सिविलियन एविएशन 

– केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री श्री किंजरापु राम मोहन नायडू

केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रभावशाली नेतृत्व में कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का लंबा इंतजार और सपना अब पूरा हुआ है। एयरपोर्ट बनने के बाद यहां के लोगों के लिए पर्यटन, रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में नवीन संभावनाएं बनेंगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि है, यहां स्वागत एक परंपरा है और स्वाभिमान की रक्षा एक संकल्प है। 

राम मोहन नायडू ने कहा कि राजस्थान की पहचान भारत में गौरवशाली इतिहास, शौर्य और संस्कारों वाले प्रदेश के रूप में है। अजमेर, पुष्कर और माउंटआबू ने धार्मिक पर्यटन के रूप में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि कोटा शिक्षा नगरी के रूप में पूरे देश में जाना जाता है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सोच और सपने के अनुरूप यहां रेल और सड़क मार्ग के साथ अब एयरपोर्ट कनेक्टिविटी भी बेहतर होने जा रही है। 

केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ने कहा कि 1 हजार 507 करोड़ रुपये की लागत से 20 हजार वर्ग मीटर का टर्मिनल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1100 एकड़ में नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेगा। इस नवीन एयरपोर्ट के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयास भी सराहनीय हैं। क्योंकि मुख्यमंत्री ने प्राथमिकता पर इस एयरपोर्ट के लिए जमीन देने का कार्य किया। 

विमानन मंत्री ने कहा कि नए एयरपोर्ट के टर्मिनल में आधुनिकता के साथ विरासत को संजोकर रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद हर 45 दिन में एक नए एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जा रहा है। अब हवाई उड़ान सिर्फ अमीर लोगों के लिए नहीं बल्कि आमजन के लिए भी सुगम हो चुकी है। अब सिविल एविएशन सिविलियन एविएशन बन चुका है।

दो वर्ष में रोडमैप बनाकर हर वर्ग का किया विकास

– मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने दो वर्ष पहले प्रदेश की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किसान, मजदूर, महिला, गरीब और युवा के उत्थान के लिए रोडमैप तैयार किया था। हमारी सरकार किसानों की जल आवश्यकता की पूर्ति के लिए काम कर रही है। रामजल सेतु लिंक परियोजना एवं यमुना जल समझौते पर काम हो रहा है। वहीं, इंदिरा गांधी नहर परियोजना एवं गंगनहर के माध्यम से पर्याप्त जलापूर्ति की व्यवस्था के लिए भी काम किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उदयपुर में देवास परियोजना को आगे बढ़ाया गया है। ब्राह्मणी नदी से जल संग्रहण एवं सोम-कमला-अम्बा परियोजना पर निरन्तर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि हाड़ौती क्षेत्र के लिए नवनेरा, ईसरदा एवं परवन अकावद परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। हर खेत को पानी और हर घर को पीने का जल पहुंचाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटा में सड़क-रेल कनेक्टिविटी अच्छी है। अब एयर कनेक्टिविटी की सुविधा मिलने से यह क्षेत्र शिक्षा के साथ ही उद्योगों का भी हब बनेगा। उन्होंने कहा कि बिजली के क्षेत्र में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारी सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किए हैैं। जिसके परिणाम स्वरूप 22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है। वहीं, वर्ष 2027 तक पूरे प्रदेश में किसानों को दिन में बिजली दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राज्य सरकार के प्रथम वर्ष में ही राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया, जिसमें 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू में से 8 लाख करोड़ रुपये के एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग की जा चुकी है। इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि गत सरकार के समय पेपर लीक हुए और युवाओं के सपनों को रौंदा गया। लेकिन हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरी एवं निजी क्षेत्र में 6 लाख नौकरी देने का वादा किया था। जिसे हमारी सरकार पूरा कर रही है। 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। अब तक लगभग सवा लाख नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। वहीं, 2026 में सवा लाख नौकरी का भर्ती कैलेण्डर जारी किया है। गत सरकार के समय हुए पेपर लीक के दोषियों को भी हमारी सरकार ने जेल की सलाखों के पीछे भेजा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने दो वर्ष से अधिक के कार्यकाल में 73 प्रतिशत वादों को पूरा किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दी जा रही 6 हजार रुपये की किसान सम्मान निधि के साथ ही, राज्य सरकार ने 3 हजार रुपये की सम्मान निधि देने का काम किया है। जिससे अब सम्मान निधि की राशि 9 हजार रुपये हो गई है। उन्होंने कहा कि गेहूं की एमएसपी खरीद पर हमारी सरकार बोनस दे रही है। किसानों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसी प्रकार, महिला उत्थान एवं सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करके 16 लाख लखपति दीदी बनाई जा चुकी हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के ज्ञान (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) संकल्प पर हमारी सरकार काम कर रही है। गरीबों को 25 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को मजबूत बनाकर पेंशन राशि में भी वृद्धि की गई है। वहीं, आशा सहयोगिनी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार योजनाओं को धरातल पर उतार रही है, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन स्तर ऊपर उठ सके। 

इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। साथ ही, परवन अकावद पेयजल परियोजना एवं नौनेरा पेयजल परियोजना का भूमि पूजन भी किया। 

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account