By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: मेक्सिको की फातिमा बोश बनीं मिस यूनिवर्स,भारत की मणिका विश्वकर्मा टॉप-30 तक ही पहुंचीं
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

मेक्सिको की फातिमा बोश बनीं मिस यूनिवर्स,भारत की मणिका विश्वकर्मा टॉप-30 तक ही पहुंचीं

Last updated: 21.11.2025 11:48 am
Anjali Dadhich
Published: 21.11.2025

मेक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडेज ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब हासिल कर लिया है। फातिमा बोश 25 साल की हैं। भारत की तरफ से गईं मणिका विश्वकर्मा टॉप-30 में पहुंचीं, लेकिन टॉप- 12 में जगह नहीं बना सकीं।

4 राउंड के बाद टॉप-5 में थाइलैंड की प्रवीनार सिंह, फिलीपींस की आतिसा मनालो, वेनेजुएला की स्टेफनी अबसाली, मेक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडेस और आइवरी कोस्ट की ओलिविया यासे ने जगह बनाई थी। इसके बाद मेक्सिको की फातिमा बोश को विनर घोषित किया गया। उन्हें मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया थेलविग ने क्राउन पहनाया।

मिस यूनिवर्स 2025 में थाइलैंड की कंटेस्टेंट प्रवीनार सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि वेनेजुएला की स्टेफनी अबसाली तीसरे नंबर पर रहीं। फिलीपींस की आतिसा मनालो चौथे और आइवरी कोस्ट की ओलिविया यासे पांचवें स्थान पर रहीं।

टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच क्वेश्चन-आंसर राउंड हुआ। इसमें मेक्सिको की फातिमा बोश से पूछा गया- “आपके नजरिए से साल 2025 में एक महिला होने की क्या चुनौतियां हैं और दुनियाभर की महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाने के लिए आप मिस यूनिवर्स के खिताब का उपयोग कैसे करेंगी?”

जवाब में फातिमा बोश ने कहा-

“एक महिला और मिस यूनिवर्स के रूप में, मैं अपनी आवाज और अपनी शक्ति को दूसरों की सेवा में लगाऊंगी, क्योंकि आज के समय में हम यहां बोलने, बदलाव लाने और हर चीज को साफ नजरिए से देखने के लिए हैं। हम महिलाएं हैं और जो बहादुर महिलाएं आगे बढ़कर खड़ी होती हैं, वही इतिहास बनाती हैं।“

मिस यूनिवर्स 2025 में फातिमा बोश के साथ हुआ था विवाद

4 नवंबर 2025 को सैश सेरेमनी के दौरान मिस यूनिवर्स थाइलैंड के डायरेक्टर नवात इतसराग्रिसिल ने मिस मेक्सिको फातिमा बॉश को प्रमोशनल इवेंट्स में हिस्सा न लेने पर डंबहेड (बेवकूफ) कहा था। जब मिस मेक्सिको ने विरोध किया तो नवात ने सिक्योरिटी बुलाकर उन्हें हॉल से बाहर करना चाहा। ये देखकर वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स सेरेमनी से निकलने लगीं, जिनमें मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया थेलविग भी शामिल थीं।

नवात बार-बार कंटेस्टेंट्स को धमकाते रहे कि अगर उन्होंने वॉक आउट किया, तो परिणाम भुगतने होंगे, लेकिन सभी कंटेस्टेंट्स ने स्वाभिमान के लिए सेरेमनी छोड़ दी। सेरेमनी से निकलकर फातिमा ने कहा कि यह उनके आत्मसम्मान और गरिमा का मामला है। उन्होंने कहा-

“मैं थाइलैंड का सम्मान करती हूं, मुझे आप सभी से प्यार है, मुझे लगता है कि आप सब बेहतरीन हैं, लेकिन जो डायरेक्टर ने किया वो सम्मानजनक नहीं था। उन्होंने मुझे मूर्ख कहा क्योंकि उन्हें ऑर्गनाइजेशन से दिक्कत थी। लेकिन मुझे लगता है ये ठीक नहीं है। मैं यहां हूं और सब कर रही हूं। मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रही हूं और दयालु रहने की भी, लेकिन उन्होंने मुझे चुप करवा दिया। मैं चाहती हूं कि दुनिया इसे देखे, क्योंकि हम सशक्त महिलाएं हैं और ये प्लेटफॉर्म हमारी आवाज के लिए है और कोई हमारी आवाज नहीं दबा सकता। और कोई मेरे साथ ऐसा नहीं कर सकता। मैं कहना चाहती हूं कि इससे फर्क नहीं पड़ता कि आपका सपना बड़ा है या आपके पास क्राउन है, अगर ये आपकी गरिमा से खिलाफ है तो आपको चले जाना चाहिए।“

सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और प्रतियोगिता में कंटेस्टेंट्स के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर सवाल खड़े किए जाने लगे। विवाद बढ़ने के बाद मिस यूनिवर्स के को-फाउंडर राउल रोचा ने एक वीडियो जारी कर नवात की हरकत की कड़ी आलोचना की और सेरेमनी को रोकने का आदेश दिया। उन्होंने नवात को आधिकारिक गतिविधियों से बाहर करने की भी घोषणा की।

विवाद के बाद नवात ने वेलकमिंग सेरेमनी के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स से आधिकारिक तौर पर माफी मांगी और सफाई में कहा कि उन्होंने डंब शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है।

भारत की मणिका विश्वकर्मा टॉप- 30 तक पहुंचीं

मिस यूनिवर्स 2025 फिनाले की शुरुआत सभी कंटेस्टेंट्स के इंट्रोडक्शन से हुई। मणिका विश्वकर्मा ने व्हाइट ड्रेस में इंट्रोक्शन देते हुए रैंप वॉक की।इसके बाद उन्हें टॉप- 30 कंटेस्टेंट्स में चुना गया। टॉप-30 की अनाउंसमेंट होने के बाद स्विमसूट राउंड हुआ, जिसमें मणिका विश्वकर्मा ने व्हाइट स्विमसूट पहना था।इस राउंड के बाद टॉप-12 को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिसमें मणिका जगह नहीं बना सकीं।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account