By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जयपुर जिला प्रशासन ने कसी कमर—मलेरिया-डेंगू नियंत्रण के लिए अंतरविभागीय समन्वय के लिए जिला कलक्टर ने दिए निर्देश
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जयपुर जिला प्रशासन ने कसी कमर—मलेरिया-डेंगू नियंत्रण के लिए अंतरविभागीय समन्वय के लिए जिला कलक्टर ने दिए निर्देश

Last updated: 24.07.2026 1:52 pm
Anjali Dadhich
Published: 24.07.2026

 मानसून के दौरान मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, स्क्रब टाईफस एवं अन्य वायरसजनित मौसमी बीमारियों की प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जयपुर जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में अंतरविभागीय समन्वय हेतु कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित हुई।

जिला कलक्टर ने कहा कि मानसून के दौरान मच्छरों के प्रजनन एवं संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में सभी विभाग जनजागरूकता एवं मच्छररोधी गतिविधियों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य मच्छरों की संक्रमण श्रृंखला को तोड़कर मौसमी बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित करना है।

जिला कलक्टर ने पुलिस आयुक्त जयपुर व जिला पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण को मौसमी बीमारियों से संबंधित चालान कार्यवाही में सहायता प्रदान करने, घर-घर सर्वे के दौरान अप्रिय घटनाओं को रोकने हेतु चिकित्सा विभाग की टीम का सहयोग करने तथा पुलिस थाना परिसर में मच्छर रोधी गतिविधियां करवाना सुनिश्चित करने की बात कही।

उन्होंने राजस्थान आवासन मण्डल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवासीय कॉलोनियों एवं मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट में नियमित रूप से एण्टीलार्वा एवं सोर्स रिडक्शन गतिविधियों हेतु एण्टोमोलॉजिस्ट एवं सुपरवाइजर को शामिल करते हुए आईईसी गतिविधियां सुनिश्चित करें। भवन निर्माण वाले स्थान पर एंटी लार्वा गतिविधियां करवाई जाएं, खाली भूखण्डों में ठहरे हुए पानी में एम.पी.एस.जी. डलवाएं तथा पार्कों में पत्तों, कचरे एवं अन्य जल स्रोतों पर नियमित एण्टीलार्वा एवं सोर्स रिडक्शन गतिविधियां करवाएं।

कलेक्टर ने नगर निगम को नालियों की नियमित साफ-सफाई, नालियों एवं गड्ढों में फॉगिंग, शहरी क्षेत्र में पंपिंग करवाने, सड़कों के आसपास बने गड्ढों को भरवाने तथा घरों के बाहर रखी टंकियों एवं अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही होर्डिंग एवं बैनर के माध्यम से मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं बचाव संबंधी आईईसी गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिला परिषद को ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाने, नालियों एवं जलभराव वाले स्थानों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने तथा ग्राम स्तर पर जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने, ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों के माध्यम से आमजन को मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी देने के निर्देश दिए।

उन्होंने शिक्षा विभाग को समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में प्रार्थना सभाओं के दौरान विद्यार्थियों को मौसमी बीमारियों की रोकथाम, स्वच्छता, मच्छरों से बचाव एवं जलजनित रोगों के संबंध में जागरूक करने, विद्यालय परिसरों में पानी का ठहराव नहीं होने देने, परिण्डे तीन दिवस में नियमित रूप से खाली करने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार साफ-सफाई एवं एण्टीलार्वा गतिविधियां करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने चिकित्सा विभाग को समस्त चिकित्सा संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयां, जांच किट एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सर्विलांस गतिविधियों को सुदृढ़ करते हुए संदिग्ध रोगियों की समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने के साथ ही एण्टीलार्वा गतिविधियां, फॉगिंग, आईईसी गतिविधियां एवं घर-घर सर्वे नियमित रूप से करवाते हुए अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने   सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को विभाग के संयुक्त निदेशक को संबंधित स्कूल व हॉस्टल्स में सोर्स रिडक्शन व एण्टीलार्वा गतिविधियां व मौसमी बीमारियों से रोकथाम व बचाव के लिए जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने पशुपालन विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण, नर्सिंग कॉलेज, समग्र शिक्षा, एयरपोर्ट, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा, पीडब्ल्यूडी, रेलवे व अन्य अधिकारियों को भी मच्छर रोधी गतिविधियों व साफ-सफाई तथा अन्य जरूरी कार्य करने,  प्रत्येक रविवार सूखा दिवस मनाने के लिये जन समुदाय को जागरूक करने, समस्त राजकीय व निजी कार्यालयों में शुक्रवार के दिन मच्छर रोधी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला कलक्टर ने आमजन से भी मच्छररोधी गतिविधियों हेतु घर— कॉलोनी  में और आस-पास साफ-सफाई रखने, खाली प्लाटों में कचरा न फेंकने, परिंडे और कूलर हर तीसरे दिन खाली व साफ करने, घरों में पानी की टंकियों को ढ़कने व वर्षा का पानी छतों पर जमा न होने देने की अपील भी की है।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर शहर (उत्तर) राजेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत, उप मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. इन्दिरा भी उपस्थित थे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account