By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: यमुना जल लाने के लिए शीघ्र शुरू होंगे कार्य, 32 हजार करोड़ रुपए का किया गया प्रावधान – जल संसाधन मंत्री
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

यमुना जल लाने के लिए शीघ्र शुरू होंगे कार्य, 32 हजार करोड़ रुपए का किया गया प्रावधान – जल संसाधन मंत्री

Last updated: 11.02.2026 5:35 pm
Anjali Dadhich
Published: 11.02.2026

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने राज्य बजट को  जनकल्याण, आधारभूत संचरना विकास और संसाधनों के सुनियोजित उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण भविष्योन्मुखी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी

नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट में प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार रखा है। 

जल संसाधन मंत्री ने बताया कि विकसित राजस्थान के लक्ष्य को प्राप्त करने में राज्य बजट मील का पत्थर साबित होगा। इसमें जल संसाधन क्षेत्र के लिए विशेष घोषणाएं हुई हैं। ये प्रदेश में सिंचाई विस्तार, जल संरक्षण और दीर्घकालिक जल सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह बजट राज्य को जल आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में अहम साबित होगा। 

जल संसाधन मंत्री ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना जल लाने की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया गया है। बुधवार को पेश बजट में इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 32 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रावधान है। इससे शीघ्र ही परियोजना के कार्य शुरू हो सकेंगे। इसके पूर्ण होने पर सीकर, चूरू, झुंझुनूं सहित पूरे शेखावाटी अंचल को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के सतत प्रयासों और केन्द्र सरकार के सहयोग से शेखावाटी क्षेत्र की तीन दशक पुरानी मांग अब साकार होने जा रही है। अब हमें यमुना से अपने हिस्से का पानी मिलेगा। 

जल संसाधन मंत्री ने बताया कि बजट में 11 हजार 300 करोड़ रुपए लागत की 88 विभिन्न सिंचाई परियोजनाएं के लिए भी घोषणा की गई हैं। इनसे हमारे किसानों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा और कृषि उत्पादन को नई गति मिलेगी। मुख्य रूप से मानसून में अनास नदी के व्यर्थ बहकर जा रहे अधिशेष जल को कृत्रिम जलाशय बनाकर फीडर नहर के माध्यम से सोम कमला अम्बा तक अपवर्तन के लिए 5 हजार 900 करोड़ रुपए की परियोजना के कार्यों के लिए घोषणा की गई है। इस परियोजना का विस्तार करते हुए जालोर में जल संचयन एवं भंडारण क्षमता व उपयोग की संभावना का अध्ययन तथा रिजर्वायर विकसित करने के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी। इससे बांसवाड़ा, सलूम्बर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, उदयपुर, पाली, जालोर जिलों को लाभ मिलेगा। 

जल संसाधन मंत्री ने बताया कि छोटी कालीसिंध व चाचूर्णी नदी पर मध्यम सिंचाई परियोजना-झालावाड़ के अंतर्गत फव्वारा पद्धति से सिंचाई सुविधा विकसित करने के कार्य होंगे। इस पर 1 हजार 622 करोड़ रुपए लागत आएगी। इससे चौमहला-गंगधार क्षेत्र के आसपास के लगभग 32 गांवों के 9 हजार 727 हेक्टेयर क्षेत्र लाभान्वित होगा। 

सुरेश सिंह राव ने बताया कि पंचायती राज विभाग से जल संसाधन विभाग को हस्तांतरित 3 हजार 236 छोटे बांधों/तालाबों का चरणबद्ध रूप से जीर्णोद्धार किया जाएगा। प्रथम चरण में 200 बांधों/तालाबों पर कार्य होंगे। इस पर 300 करोड़ रुपए व्यय होेंगे। इनके साथ ही प्रदेश में विभिन्न जिलों में जल संसाधन से सम्बंधित विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। 

जल संसाधन मंत्री ने बताया कि बीसलपुर परियोजना की दायीं मुख्य नहर के 5 हजार हेक्टेयर कमांड क्षेत्र में फव्वारा पद्धति से सिंचाई सुविधा का कार्य लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से कराया जाएगा। इससे लगभग 10 हजार 500 किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने सिंचाई परियोजनाओं की घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया। 

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account