By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: रणथंभौर में एकता कपूर को दिखी टाइग्रेस ‘रिद्धि’ और उसके शावक, यादगार पल मोबाइल में किया कैद
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

रणथंभौर में एकता कपूर को दिखी टाइग्रेस ‘रिद्धि’ और उसके शावक, यादगार पल मोबाइल में किया कैद

Last updated: 31.01.2026 6:05 pm
Anjali Dadhich
Published: 31.01.2026

रणथंभौर नेशनल पार्क में देश-विदेश की नामी हस्तियों का आना-जाना लगा रहता है, जहां वे टाइगर सफारी का आनंद लेते हुए प्रकृति की अद्भुत सुंदरता को करीब से महसूस करते हैं। इसी कड़ी में गुरुवार देर शाम टीवी जगत की मशहूर निर्माता और बालाजी टेलीफिल्म्स की डायरेक्टर एकता कपूर रणथंभौर पहुंचीं। सवाई माधोपुर पहुंचने के बाद उन्होंने पांच सितारा होटल नाहरगढ़ में ठहरकर अपने सफर की शुरुआत की।

जानकारी के अनुसार, एकता कपूर ने शाम के समय टाइगर सफारी की। जंगल की हरियाली, शांत वातावरण और वन्यजीवों की प्राकृतिक हलचल ने उन्हें खासा प्रभावित किया। सफारी के दौरान जोन नंबर 4 में उन्हें रणथंभौर की प्रसिद्ध बाघिन ‘रिद्धि’ अपने शावकों के साथ नजर आई। बाघिन और उसके नन्हे शावकों को करीब से देखना उनके लिए बेहद रोमांचक और भावुक पल साबित हुआ। इस दुर्लभ दृश्य को उन्होंने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया और प्रकृति की इस खूबसूरती की जमकर सराहना की।

एकता कपूर ने जंगल की शांति और प्राकृतिक सौंदर्य को सुकूनभरा अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि रणथंभौर जैसे टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देखना किसी भी व्यक्ति के लिए अविस्मरणीय अनुभव होता है।

गौरतलब है कि एकता कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र की बेटी और अभिनेता तुषार कपूर की बहन हैं। उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘नागिन’ जैसे कई सुपरहिट टीवी सीरियल्स का निर्माण कर टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account