By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: राजस्थान-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में नीमराना मॉडल ऑफ मैन्युफैक्चरिंग की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

राजस्थान-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में नीमराना मॉडल ऑफ मैन्युफैक्चरिंग की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास

Last updated: 27.03.2026 1:15 pm
Anjali Dadhich
Published: 27.03.2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने को कोटपूतली-बहरोड़ के रीको नीमराना औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर औद्योगिक इकाइयों की कार्यव्यवस्था का निरीक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने उद्योगों को प्रोत्साहन देने और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण सुदृढ़ करने के निर्देश दिए, जिनके लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न नीतियों के माध्यम से प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि उद्योग और निवेश आर्थिक समृद्धि के प्रमुख आधार हैं तथा उद्यमी राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डाइकिन एयर-कंडीशनिंग इंडिया प्रा. लि. का निरीक्षण—

मुख्य सचिव ने इस दौरान जापानीज जोन की डाइकिन एयर-कंडीशनिंग इंडिया प्रा. लि. का निरीक्षण कर वहां की आधुनिक तकनीक और उत्पादन क्षमता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के प्रयासों से राज्य में निवेश को गति मिली है और उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण विकसित हुआ है। उन्होंने उन्नत तकनीक आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने के साथ ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कंपनी के जापानी और भारतीय प्रतिनिधियों एवं रीको के अधिकारियों से चर्चा कर क्षेत्र की औद्योगिक प्रगति और निवेश की स्थिति की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त की, साथ ही शोर्ट वीडियो के माध्यम से कंपनी की कार्यप्रणाली को जाना एवं राजस्थान में जापनीज निवेशकों और कंपनियों के साथ भविष्य में राजस्थान में और अधिक निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। 

उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक—

डीजेआईएमई नीमराणा में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने नीमराना औद्योगिक संघ तथा भारतीय एवं जापानी कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने उद्योगपतियों की समस्याएं, प्रस्ताव एवं सुझावों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान व आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी, सीएनजी और पेट्रोल डीजल उपलब्ध है, निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रहे है। उन्होंने कहा कि राजस्थान तेजी से एक प्रमुख औद्योगिक गंतव्य के रूप में उभर रहा है और सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है।

उन्होंने “मेक इन इंडिया” के तहत उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि इससे राज्य की औद्योगिक पहचान और सुदृढ़ होगी। मुख्य सचिव ने बताया कि वह नीमराना मॉडल ऑफ मैन्युफैक्चरिंग का अध्ययन करने आए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस मॉडल को और अधिक सुदृढ़ करना चाहते हैं। बैठक में उद्योगों के साथ समन्वय को और अधिक व्यवस्थित करने, नए रीको क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने तथा जापानी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि जेट्रो के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के जापान दौरे के दौरान हुए विचार-विमर्श के बिंदुओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा की विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में नीमराना मॉडल ऑफ मैन्युफैक्चरिंग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा निवेशकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उद्योगों से संबंधित सभी अनुमतियां समयबद्ध रूप से प्रदान की जाएं ताकि अनावश्यक देरी न हो। साथ ही उद्योगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो, रोजगार एवं कौशल विकास के अधिक अवसर सृजित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उद्यमियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से ही प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति मिल सकेगी। 

मुख्य सचिव ने क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि रामजल सेतु लिंक परियोजना एवं रैपिड रेल ट्रांसपोर्ट की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए हुए, क्षेत्र के विकास के नए आयाम खोले जायेंगे। उन्होंने कहा कि गवर्नेंस मॉडल ऑफ राजस्थान पर चर्चा करते हुए कहा को प्रदेश में आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए 181 राजस्थान सम्पर्क के माध्यम से आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है साथ ही डिजिटल एमपावरमेंट ऑफ सिटीज़न की दिशा में भी कार्य किए जा रहें है। उन्होंने कहा को सबका साथ सबका विकास की संकल्पना को साकार करते हुए राज्य सरकार ने ऐतिहासिक बजट के माध्यम से सभी वर्गों का ध्यान रखा है। 

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account