By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: राजस्थान आवासन मंडल की 254वीं बोर्ड बैठक, सिटी पार्क मानसरोवर में बनेगा अटल काव्य स्मारक एवं अटल लोकतंत्र उपवन
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

राजस्थान आवासन मंडल की 254वीं बोर्ड बैठक, सिटी पार्क मानसरोवर में बनेगा अटल काव्य स्मारक एवं अटल लोकतंत्र उपवन

Last updated: 04.02.2026 2:30 pm
Anjali Dadhich
Published: 04.02.2026

 राजस्थान आवासन मंडल की 254वीं बोर्ड बैठक मंडल मुख्यालय में आयोजित हुई। नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं मंडल अध्यक्ष श्री देबाशीष पृष्टी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण जनहितकारी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की घोषणा के अनुरूप जयपुर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में अटल काव्य स्मारक एवं अटल लोकतंत्र उपवन के विकास हेतु डीपीआर तैयार करने एवं वास्तुविद की नियुक्ति को प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी दी गई।

बैठक में आईजी नगर सेक्टर 34-35 में मंडल बाल संप्रेक्षण गृह के लिए 2500 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी जिसका प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा।

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा के मार्गदर्शन में लेआउट प्लान संशोधन व भू-उपयोग परिवर्तन हेतु जल्द ही जिलावार शिविर लगाए जाएंगे तथा इन सेवाओं के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया जाएगा।

बैठक में बुधवार नीलामी, प्रीमियम संपत्तियों एवं आवासीय योजनाओं को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया को जनविश्वास का संकेत बताया गया। हनुमानगढ़ एवं भिवाड़ी की आवासीय योजनाओं की आवेदन अवधि 28 फरवरी तक बढ़ाई गई है, जबकि जयपुर, जैसलमेर सहित अन्य शहरों में शीघ्र नई योजनाएं लाई जाएंगी।

इसके साथ ही भूमि चिन्हांकन, ड्रोन सर्वे, आरएफएसडीएल के माध्यम से लंबित संपत्तियों के निस्तारण तथा विभिन्न आवासीय योजनाओं के विकास कार्यों हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां भी प्रदान की गईं।

आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने निर्णयों की त्वरित क्रियान्विति तथा मंडल संपत्तियों की सुरक्षा हेतु सीमांकन, साइनेज व फेंसिंग के निर्देश दिए।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account