By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: राजस्थान दिवस-2026 जवाहर कला केन्द्र में पद्मश्री से पुरस्कृत उस्ताद गफरुद्दीन खान मेवाती की भव्य एवं रोचक प्रस्तुति
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

राजस्थान दिवस-2026 जवाहर कला केन्द्र में पद्मश्री से पुरस्कृत उस्ताद गफरुद्दीन खान मेवाती की भव्य एवं रोचक प्रस्तुति

Last updated: 16.03.2026 2:35 pm
Anjali Dadhich
Published: 16.03.2026

राजस्थान दिवस समारोह-2026 के अंतर्गत जवाहर कला केंद्र के कृष्णायन सभागार में कला-साहित्य एवं संस्कृति विभाग की ओर से शाम 6:30 बजे  पद्मश्री अवार्ड से पुरस्कृत उस्ताद गफरुद्दीन खान मेवाती एवं उनके समूह द्वारा पंडून का कड़ा गायन की भव्य प्रस्तुति दी गई।

उस्ताद गफरुद्दीन खान मेवाती एवं उनके समूह द्वारा पंडून का कड़ा गायन में महाभारत की कथा को लोक गायन शैली में प्रस्तुत किया। उन्होंने बगड़ बम-बम-बम लहरी गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। गफरुद्दीन खान मेवाती ने महाभारत के विभिन्न प्रसंगों अपनी सुरीली आवाज़ में गायन कर, मिट्टी की खुशबु की अनुभूति करवाई। इसके साथ ही उन्होंने महाभारत के महत्वपूर्ण किरदारों जैसे युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल, सहदेव सहित पांडवों, द्रोपदी, दुर्योधन सहित कौरव और अन्य किरदारों के रोचक संवाद को लोक गायकी के साथ प्रस्तुत किया।

उस्ताद गफरुद्दीन खान मेवाती एवं उनके समूह द्वारा पंडून का कड़ा गायन के साथ ही भपंग वादन भी किया। जिसमें भपंग की विभिन्न ध्वनियों ने खासा रोमांचित किया। भपंग वादन की जुगलबंदी भी पेश की गई। साथ ही प्रसिद्ध लोक गीत “दुनिया में हो रही है टर्र-टर्र” को प्रस्तुत किया जिससे पर दर्शकों ने भी कलाकारों का गायन में साथ दिया। इस दौरान दर्शकों ने समय-समय पर तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर कला- साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व उप सचिव एवं जवाहर कला केंद्र की अतिरिक्त महानिदेशक डॉ.अनुराधा गोगिया तथा वहां उपस्थित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित उस्ताद अली तथा उस्ताद गनी की उपस्थिति में पद्मश्री अवार्ड से पुरस्कृत उस्ताद गफरुद्दीन खान मेवाती का साफा भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर राजेश आचार्य ने मंच संचालन किया पंडून का कड़ा गायन विभिन्न विशेषताओं पर प्रकाश भी डाला। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक रूप से पंडून का कड़ा गायन में 18 सौ से 25 सौ दोहो का गायन होता था किन्तु अब इस शैली में लगभग 700 से 800 दोहे ही गाये जाते हैं।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account